फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2022 : एक बार फीस जमा होने के बाद एप्लीकेशन फार्म में नहीं होगा बदलाव, सीटेट यूपीटेट में क्या है बेस्ट

Tue, 22 Nov 2022 02:49 PM IST
Pushpendra Mishra Media Solution Initiative

सार

CTET का आयोजन CBSE द्वारा किया जाता है। CTET 2022 परीक्षा में इस बार 30 लाख तक उम्मीदवार हिस्सा ले सकते हैं। अगर ऐसा होता है तो यह संख्या अब तक की सर्वाधिक उम्मीदवार संख्या बन जाएगी। 
 
विज्ञापन
सीटेट 2022 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा प्रति वर्ष आयोजित कराई जाने वाली केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया अब अंतिम चरण में है। उम्मीदवार 24 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं। जिसकी फीस 25 नवम्बर तक जमा की जा सकेगी। इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म में अभ्यर्थी कोई बदलाव नहीं कर सकेंगे। केंद्रीय विद्यालय, नवोदय विद्यालय, सैनिक स्कूल समेत केंद्र सरकार द्वारा संचालित तमाम स्कूलों में शिक्षक बनने की पात्रता हासिल करने की इस परीक्षा में के दो पेपरों में 150-150 सवाल पूछे जाते हैं। पेपर-1 पहले से 5वीं कक्षा तक पढ़ाने के लिए और पेपर-2 छठी से 8वीं तक पढ़ाने की योग्यता देता है। सीबीएसई द्वारा सीटेट परीक्षा का दिसम्बर-जनवरी 2022-23 में आयोजन कराया जाएगा। अगर आप भी सीटेट परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता डॉट कॉम द्वारा शुरू किए गए CTET Course : Join Now की सहायता लेकर सरकारी शिक्षक बनने का अपना सपना साकार कर सकते हैं। 

विज्ञापन


ये भी पढ़ें 
सीटेट 2022 सिलेबस 
सीटेट 2022 सैलरी 
विज्ञापन

सीटेट 2022 ईबुक 
सीटेट 2022 मॉक टेस्ट 
सीटेट 2022 पिछले प्रश्न पत्र 

सीटेट और यूपीटेट में कौन सी परीक्षा है होती है बेस्ट

इन दोनों पात्रता परीक्षाओं में मूल अंतर यह है की CTET का प्रमाणपत्र रखने वाले अभ्यर्थी केंद्रीय सरकारी स्कूलों, केंद्र शासित प्रदेशों में शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि UPTET में उतीर्ण होने वाले अभ्यर्थी सिर्फ उत्तर प्रदेश सरकार के स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती निकलने पर आवेदन कर सकते हैं। इसलिए यह कहा जा सकता है कि CTET में सफल होने के बाद अभ्यर्थियों को नौकरी के थोड़े ज्यादा मौके मिल सकते हैं। वहीं इन दोनों परीक्षाओं का एग्जाम पैटर्न लगभग एक समान है और अब इन दोनों परीक्षाओं के सर्टिफिकेट को भी पूरे लाइफटाइम के लिए मान्यकर दिया गया है। सीटेट परीक्षा दिसम्बर जनवरी में आयोजित हो जाएगी। यूपीटेट के नोटिफिकेशन का उम्मीदवार अभी इंतजार कर रहे हैं। 

ये है सीटेट सिलेबस और इतनी बार दे सकते हैं परीक्षा  

सीटेट परीक्षा के पेपर 1 के लिए उम्मीदवार को चाइल्ड डेवलपमेंट व पैडागाजी, लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2, गणित, पर्यावरण अध्ययन से जुड़े 150 बहु विकल्पीय सवालों के जवाब देंगे। वहीं पेपर 2 में चाइल्ड डेवलपमेंट एवं पैडागाजी, लैंग्वेज 1, लैंग्वेज 2 गणित व विज्ञान ( मैथ्स और साइंस अध्यापक के लिए) या सामाजिक विज्ञान (इन विषयों के अध्यापकों के लिए) विषयों में टेस्ट देना होगा। सीटीईटी परीक्षा के लिए मौजूदा समय में कोई अटेम्ट निर्धारित नहीं है। इसलिए आप जितनी बार चाहें यह एग्जाम दे सकते हैं। 

सफलता के साथ करें सरकारी नौकरी की पक्की तैयारी :

सरकारी नौकरी का सपना देख रहे अभ्यर्थी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता डॉट कॉम द्वारा इस वक्त NDA/NA, UPSSSC PET, CTET, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कम्प्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो फिर देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें