फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2022: जल्द जारी होगा सीटेट 2022 परीक्षा का नोटिफिकेशन, यहां पढ़ें पूरी जानकारी 

Fri, 08 Jul 2022 04:40 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CTET 2022: CTET 2022 का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 150 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाते हैं। हर प्रश्न का अंक एक होता है।
विज्ञापन
CTET 2022 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CTET 2022: शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए खुशखबरी है। केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा/Central Teacher Eligibility Test  (CTET 2022)  के लिए नोटिफिकेशन को अब जल्द ही जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, वे इस नोटिफिकेशन को  केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। उम्मीदवार इसी वेबसाइट पर परीक्षा के लिए आवेदन भी कर सकेंगे।

विज्ञापन

CTET 2022: युवाओं में परीक्षा को लेकर उत्साह
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए युवाओं में खासा उत्साह रहता है। हर साल लाखों की संख्या में उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन करते हैं। बीते साल 2021 में कुल 27.73 लाख उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया था। इस परीक्षा के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को सरकारी शिक्षक बनने की पात्रता दी जाती है। 

CTET 2022: आजीवन होती है सर्टिफिकेट की वैधता
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा के सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन रहती है। यानी की एक बार परीक्षा को पास कर के उम्मीदवार जीवन भर शिक्षक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकता है। इससे पहले परीक्षा के सर्टिफिकेट की वैधता 7 साल हुआ करती थी। हालांकि, इसे बदल दिया गया। 

CTET 2022: परीक्षा का पैटर्न
CTET 2022 का आयोजन ऑनलाइन मोड में किया जाएगा। इस परीक्षा में कुल 150 बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाते हैं। हर प्रश्न का अंक एक होता है। परीक्षा में सफल होने के लिए उम्मीदवारों को 90 अंक लाने जरूरी होते हैं। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को पासिंग मार्क्स में नियमानुसार छूट देने का प्रावधान भी किया जाता है। इस परीक्षा में सफल उम्मीदवार नवोदय विद्यालय और केंद्रीय विद्यालय में शिक्षक पद के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन

CTET 2022: कब तक आएंगे नोटिफिकेशन?
सीबीएसई की ओर से अब तक CTET 2022 के नोटिफिकेशन के आधिकारिक तारीख की कोई भी घोषणा तो नहीं की गई है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सीटेट परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन को 15 जुलाई, 2022 तक जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर नजर बना कर रखें। 

इस खबर को अंग्रेजी में पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- CBSE CTET 2022

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें