CTET 2020 : अगर आप प्राथमिक और माध्यमिक स्कूलों में सरकारी शिक्षक बनने का सपना देख रहे हैं, तो 'अमर उजाला' का 'सफलताडॉटकॉम' आपके लिए 60 दिन का नया कोर्स ला रहा है। यह कोर्स 27 अप्रैल से शुरू होगा और इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया आज (22 अप्रैल) से ही शुरू हो गई है। खास बात है कि आज आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए इस ऑनलाइन कोर्स में शानदार छूट दी जा रही है। अगर आप इस कोर्स के लिए आज ही दाखिला लेते हैं, तो आपको इसके लिए सिर्फ 2,499 रुपये देन होंगे जिसमें आप सीटीईटी के पेपर-1 और पेपर-2 की तैयारी कर सकते हैं। जबकि इस पूरे कोर्स की असल फीस 12,999 रुपये है।
अगर आप 27 अप्रैल से शुरू हो रहे इस नए कोर्स में दाखिले के लिए देरी करते हैं, तो आपको ज्यादा पैसे देने पड़ेंगे। अगर आप सीटीईटी में आने वाले दोनों पेपरों की तैयारी करना चाहते हैं और 23-24 अप्रैल को इस ऑनलाइन कोर्स में दाखिला लेते हैं तो आपको दोनों पेपरों के लिए 2,999 रुपये देने होंगे। जबकि अगर आप किसी एक पेपर के लिए 23-24 अप्रैल को इस कोर्स में दाखिले लेते हैं तो आपको 2,499 रुपये का भुगतान करना होगा।
25-26 अप्रैल को इस कोर्स में दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को सीटीईटी परीक्षा के दोनों पेपरों की तैयारी के लिए 3,499 रुपये देने होंगे। जबकि किसी एक पेपर की तैयारी के लिए इस कोर्स में 25-26 अप्रैल को दाखिला लेने वाले अभ्यर्थियों को 2,999 रुपये देने होंगे।
इस कोर्स में सीटीईटी परीक्षा की तैयारी के लिए 100 घंटे से अधिक की ऑनलाइन कक्षाएं दी जाएंगी। ये ऑनलाइन कक्षाएं दिल्ली की एक्सपर्ट फैकल्टी द्वारा दी जाएंगी। लॉकडाउन के दौरान आप घर बैठे ही इस कोर्स के जरिए केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की तैयारी कर सकेंगे। बता दें कि इस साल सीटीईटी की परीक्षा 5 जुलाई को होनी है। ऐसे में सीटीईटी परीक्षा की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए यह ऑनलाइन कोर्स बेहद मददगार साबित होगा क्योंकि इस वक्त कोरोना वायरस से बचाव के लिए सभी कोचिंग संस्थान बंद हैं। सफलता क्लास के भी 160 कोचिंग संस्थान बंद हैं। ऐसे में इस ऑनलाइन कोर्स के जरिए अभ्यर्थी घर बैठे ही सीटीईटी परीक्षा के दोनों पेपरों की तैयारी कर सकते हैं।
इस कोर्स ( Mission CTET 2020) में आप अपने मोबाइल के जरिए ही पढ़ाई कर सकेंगे। यह कोर्स आपको लाइव सैटेलाइट इंटरेक्टिव क्लास के जरिए सीटीईटी की तैयारी कराएगा। इसमें जूम एप पर लाइव सैटेलाइट इंटरेक्टिव क्लास होगी। विद्यार्थियों को सीटीईटी में सफलता दिलाने के लिए इस कोर्स में हर हफ्ते मॉक टेस्ट कराया जाएगा। स्पेशल क्वेश्चन सेशन होगा जिसमें विद्यार्थी अपने सवाल भी पूछ सकेंगे। विद्यार्थियों को 'सफलता क्लास' के यूट्यूब चैनल पर डेली करेंट अफेयर्स की जानकारी मिलेगी। पर्सनलाइज्ड काउंसलिंग सेशन होगा।
सीटीईटी परीक्षा के दोनों पेपर 150 नंबरों के होते हैं। दोनों पेपरों के लिए कुल वक्त भी 150 मिनट का होता है। पहले पेपर में 30 नंबर के तीस सवाल बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से पूछे जाते हैं। इसी तरह से भाषा-1 और भाषा-2 से भी 30-30 सवाल आते हैं। गणित और पर्यावरण अध्ययन से भी 30-30 सवाल पूछे जाते हैं। दूसरे पेपर में गणित विज्ञान और सामाजिक विज्ञान से 60 सवाल आते हैं। बाल विकास एवं शिक्षाशास्त्र से 30 सवाल और भाषा-1 एवं भाषा-2 से 30-30 सवाल पूछे जाते हैं। सबसे खास है कि इस परीक्षा के दोनों पेपरों में नगेटिव मार्किंग नहीं होती है। परीक्षा में सफल होने के लिए विद्यार्थियों को पांच विषयों की गहराई से तैयारी करनी होती है।