फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET 2020: पांच बातें जो आपको सीटीईटी परीक्षा के आवेदन के वक्त जरूर रखनी हैं याद

Mon, 09 Mar 2020 08:12 AM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
ctet - फोटो : file photo
विज्ञापन

सीटीईटी (Central Teacher Eligibility Test) 2020 परीक्षा के आवेदन के लिए आज आखिरी दिन है। योग्य उम्मीदवार हर हाल में अपना रजिस्ट्रेशन करवा लें। CTET की परीक्षा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड कराता है और इस साल पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षा 5 जुलाई को है। अगर आप CTET की परीक्षा दे रहे हैं तो आपको आवेदन से पहले पांच बातें जरूर ध्यान रखनी हैं....

विज्ञापन


#पहली बात- कब तक करना है आवेदन?
सीटीईटी 2020 परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 9 मार्च है। सीबीएसई आवेदन की तारीख दो बार पहले ही बढ़ा चुका है और अब इस परीक्षा को लेकर डेट में कोई बदलाव नहीं होगा। ऐसे में आप हर हाल में 9 मार्च तक CTET परीक्षा के लिए सेंट्रल टीचिंग एलिजिबिलिटी टेस्ट की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in  पर ऑनलाइन आवेदन जरूर कर लें। 
    
#दूसरी बात- कब तक जमा होगी एप्लीकेशन फीस ?
CTET परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख 13 मार्च दोपहर साढ़े तीन बजे तक है। आप इससे पहले अपनी फीस जरूर जमा करवा लें। इसके अलावा, फीस पेमेंट के फाइनल वेरिफिकेशन की आखिरी तिथि 16 मार्च, दोपहर 3:30 बजे तक है।
विज्ञापन


#तीसरी बात- कितनी है पेपर-1 और पेपर-2 के लिए फीस?
सीटीईटी परीक्षा के लिए जनरल और ओबीसी कैटेगरी के अभ्यर्थी को पेपर-1 के लिए 1000 रुपये जमा करने होंगे। जबकि दोनों पेपरों के लिए 1200 रुपये देने होंगे। वहीं, एससी, एसटी के लिए पेपर एक या दो के लिए 500 रुपये और दोनों पेपरों के लिए 600 रुपये देने होंगे। आप फीस डेबिट या क्रेडिट कार्ड के जरिये जमा कर सकते हैं।
श्रेणी पेपर - I या II दोनों पेपर के लिए (I और II)
सामान्य और ओबीसी (NCL)   1000 रुपये 1200 रुपये
एससी,एसटी, डिफरेंटली एबल्ड 500  रुपये 600 रुपये

#चौथी बात- कितने स्तर पर होगी परीक्षा ?
CTET की परीक्षा के अंतर्गत दो पेपर होते हैं। पहला पेपर प्राइमरी लेवल और दूसरा पेपर एलिमेंट्री लेवल पर होता है। प्राइमरी लेवल का पेपर उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कि में 1 से 5 कक्षा तक के विद्यालयों में अध्यापन कार्य करना चाहते हैं। एलीमेंट्री लेवल पर होना वाला दूसरा पेपर उन उम्मीदवारों के लिए होता है जो कि 6 से 8 कक्षा तक के विद्यालयों में अध्यापन कार्य करना चाहते हैं। अभ्यर्थी दोनों पेपर दे सकते हैं।
विज्ञापन


#पांचवीं बात- CTET परीक्षा के लिए आपको कैसे करना है रजिस्ट्रेशन?
- CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in खोलें।
- होम पेज पर आपको "Application Form for CTET July 2020" दिखेगा जहां आपको क्लिक करना है। 
- यहां दी गई सभी जानकारी पढ़ें और उसके बाद अपनी सारी डिटेल भरें।
-एप्लीकेशन फॉर्म भरकर अपने सभी जरूरी कागजात अपलोड करें।
- इसके बाद आपको CTET परीक्षा के लिए शुल्क जमा करना है।
- फॉर्म भरने और शुल्क जमा करने के बाद  रिसीप्ट डाउलोड करें या प्रिंट निकाल लें।


आप CTET परीक्षा से संबंधित सवालों के लिए इस Whatsapp नंबर 8287757490 पर संपर्क करें। 
अधिक जानकारी के लिए यहां क्लिक करें...

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें