फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CTET के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, पढ़ें पूरी जानकारी

Mon, 19 Aug 2019 11:04 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (सीटीईटी) की परीक्षा 8 दिसंबर को आयोजित होगी। तारीख की पुष्टि सीबीएसई ने 16 अगस्त को की थी। आपको बता दें कि बड़ी भर्ती परीक्षाओं में से सीटीईटी एक है जो शिक्षक के रूप में नियुक्ति के लिए एक उम्मीदवार का चयन करता है। CTET के लिए ऑनलाइन पंजीकरण आज (19 अगस्त) से शुरू होगा। उम्मीदवार पंजीकरण पोर्टल के माध्यम से 18 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन पत्र भर सकते हैं। आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 23 सितंबर है। यह सीटीईटी का 13वां सत्र होगा। सीबीएसई ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि यह परीक्षा देश के 110 शहरों में 20 भाषाओं में ली जाएगी।
विज्ञापन


परीक्षा से संबंधित मुख्य जानकारी-
  • 110 शहरों में 20 भाषाओं में यह परीक्षा आयोजित होगी।
  • उम्मीदवार 19 अगस्त से आवेदन कर सकेंगे। 
  • आवेदन की अंतिम तिथि 18 सितंबर है।
  • आवेदन फीस की अंतिम तिथि 23 सितंबर है। 
  • परीक्षा की तिथि 8 दिसंबर है।
  • पास होने के लिए उम्मीदवार को कम से कम 60 फीसदी अंक लाने अनिवार्य हैं।
  • SSC, ST, OBC, दिव्यांग के लिए 5 अंको की छूट दी गई है।
  • पास सर्टिफिकेट 7 सालों के लिए मान्य है। 
ये भी पढ़े- विज्ञापन से कमा सकते हैं नाम और दाम, 12वीं के बाद सुनहरा मौका कर रहा है आपका इंतजार
विज्ञापन


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
विज्ञापन

सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें