फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CSIR UGC NET Result: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा का परिणाम घोषित, ऐसे करें स्कोरकार्ड डाउनलोड

Wed, 20 Aug 2025 07:25 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR UGC NET Result: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा का रिजल्ट जारी हो चुका हैं। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR UGC NET Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR-UGC NET 2025) का परिणाम घोषित कर दिया हैं। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा दी थी, वे अब आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड चेक कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए आवेदन संख्या और जन्मतिथि की जरूरत होगी।

कल जारी हुई थी अंतिम उत्तर कुंजी

एनटीए ने कल (19 अगस्त) सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा की अंतिम उत्तर कुंजी जारी की थी। अब उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी उत्तर कुंजी देख सकते हैं। उम्मीदवारों को अंतिम उत्तर कुंजी पीडीएफ पर सही विकल्प आईडी, प्रश्न आईडी, विषय आईडी, परीक्षा तिथि और कोड के साथ पेपर का नाम मिलेगा।

28 जुलाई को हुई थी परीक्षा

इस बार सीएसआईआर नेट जून परीक्षा का आयोजन 28 जुलाई को किया गया था, जिसमें कुल 1,95,241 उम्मीदवारों के लिए परीक्षा आयोजित हुई और 1,47,732 उम्मीदवारों ने इसमें भाग लिया। सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा का आयोजन दो शिफ्टों में किया गया था। पहली शिफ्ट सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की गई, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न हुई। यह परीक्षा 218 शहरों पर आयोजित की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रता और प्रमाणपत्र

जो अभ्यर्थी निर्धारित न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करते हैं (सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणियों के लिए 33% तथा एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी श्रेणियों के लिए 25%) उन्हें जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) और असिस्टेंट प्रोफेसर पद के लिए पात्र माना जाएगा। ऐसे सफल उम्मीदवारों को एनटीए द्वारा पात्रता प्रमाणपत्र और जेआरएफ अवॉर्ड लेटर जारी किया जाएगा। 

CSIR NET Result 2025: ऐसे करें चेक

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in पर जाएं। 
  • होमपेज पर “CSIR UGC NET June 2025 Result” लिंक पर क्लिक करें।  
  • अब अपना आवेदन संख्या पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज कर लॉग इन करें।  
  • आपकी स्क्रीन पर आपका स्कोरकार्ड खुल जाएगा।  
  • रिजल्ट को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए उसका प्रिंटआउट रखें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें