क्या है अगला कदम?
संशोधित लिस्ट के आधार पर चयनित उम्मीदवारों को 23 अगस्त 2025 तक अपने आवंटित कॉलेज में जाकर आवश्यक डॉक्यूमेंट्स के साथ रिपोर्ट करना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को एडमिशन के समय सीट अपग्रेडेशन ऑप्शन का चुनाव करना होगा। साथ ही, उन्हें एक एफिडेविट भी जमा करना होगा, जिसमें यह शर्त होगी कि यदि सीट अपग्रेड नहीं होती है, तो उम्मीदवार ग्रामीण क्षेत्रों में सेवा देंगे और सीट लीविंग बॉन्ड की शर्त पूरी करेंगे।
पहले ही हो चुकी थी देरी
गौरतलब है कि इस बार एमपी नीट यूजी 2025 सीट अलॉटमेंट में पहले से ही देरी हो चुकी थी। देरी की वजह काउंसलिंग डेट्स में बदलाव और कुछ छात्रों की परीक्षा के दौरान बिजली कटने की वजह से रिजल्ट रोक दिया जाना था। कोर्ट के आदेश के बाद ही रिजल्ट जारी किया गया और अब नई सीट लिस्ट सामने आई है।