फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनटीए: सीएसआईआर यूजीसी नेट जून परीक्षा के नतीजे घोषित, फटाफट इस लिंक से करें चेक; जानें कैसा रहा रिजल्ट

Fri, 11 Sep 2026 03:12 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CSIR UGC NET June Result: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना परिणाम देख सकते हैं।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CSIR UGC NET June Result 2026: जून 2026 परीक्षा में शामिल उम्मीदवारों के लिए अहम अपडेट है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाकर अपना स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करना होगा।

स्कोरकार्ड में क्या-क्या जानकारी होगी?

सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2026 का स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के बाद उम्मीदवार उसमें दी गई सभी जानकारियां ध्यान से जांच लें। स्कोरकार्ड में अभ्यर्थी का नाम, माता-पिता का नाम, रजिस्ट्रेशन नंबर और परीक्षा का नाम दर्ज होगा।

विज्ञापन


इसके अलावा उम्मीदवार के प्राप्तांक, कुल अंक, रैंक और रिजल्ट का स्टेटस (योग्य/अयोग्य) भी स्कोरकार्ड में दिया जाएगा। किसी भी गलती की स्थिति में उम्मीदवार संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं।

1.50 लाख से ज्यादा उम्मीदवार परीक्षा में शामिल

संयुक्त CSIR-UGC NET जून 2026 परीक्षा 17 और 18 जुलाई 2026 को देश के 224 शहरों में पांच विषयों के लिए CBT मोड में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए कुल 1,87,739 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 1,11,274 महिलाएं, 76,463 पुरुष और दो तीसरे लिंग के उम्मीदवार शामिल थे। इनमें से कुल 1,50,057 उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए, जिसमें 90,380 महिलाएं, 59,675 पुरुष और दो तीसरे लिंग के उम्मीदवार थे।

विषयवार परीक्षा में कितने उम्मीदवार हुए शामिल?

तारीख शिफ्ट विषय रजिस्टर्ड परीक्षा में शामिल
17 जुलाई 2026 शिफ्ट-1 लाइफ साइंसेज 83,546 67,650
17 जुलाई 2026 शिफ्ट-II मैथमेटिकल साइंसेज 31,574 24,964
17 जुलाई 2026 शिफ्ट-II फिजिकल साइंसेज 27,791 21,810
17 जुलाई 2026 शिफ्ट-II केमिकल साइंसेज 38,740 30,885
18 जुलाई 2026 शिफ्ट-I अर्थ, एटमॉस्फेरिक, ओशन और प्लैनेटरी साइंसेज 6,088 4,748
कुल - - 1,87,739 1,50,057

विज्ञापन

यहां कर सकेंगे शिकायत?

परीक्षा में शामिल उम्मीदवार NTA की वेबसाइट पर जाकर अपना स्कोरकार्ड देख, डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं। परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार NTA के हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 और 011-69227700 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा csirnet@nta.ac.in पर ईमेल के जरिए भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर CSIR UGC NET June 2026 Result/Scorecard लिंक पर क्लिक करें।
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर/आवेदन संख्या और पासवर्ड दर्ज करें।
  • लॉगिन करने के बाद आपका स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  • स्कोरकार्ड में अपने अंक और रैंक की जांच करें।
  • रिजल्ट का PDF डाउनलोड करें और भविष्य के लिए प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें