कल तक करना होगा शुल्क भुगतान
शुल्क भुगतान करने की अंतिम तिथि 27 जून है। परीक्षण एजेंसी 28 जून को आवेदन सुधार विंडो खोलेगी। गौरतलब है कि यह आवेदन करने की विस्तारित समय सीमा है। इससे पहले सीएसआईआर यूजीसी नेट के लिए पंजीकरण करने की समय सीमा 24 जून निर्धारित थी। इसलिए उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि तुरंत अपना आवेदन पत्र भरकर जमा कर दें, क्योंकि संभव है कि इसके बाद कोई और अवसर न दिया जाए।
CSIR UGC NET June 2025 Exam Date: 26 से 28 जुलाई तक होगी परीक्षा
सीएसआईआर यूजीसी नेट जून 2025 जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF), सहायक प्रोफेसर और भारतीय विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में पीएचडी में प्रवेश के लिए भारतीय नागरिकों की पात्रता निर्धारित करने के लिए 26, 27 और 28 जुलाई को आयोजित किया जाएगा।
पंजीकरण करने के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत
सीएसआईआर यूजीसी नेट पंजीकरण के लिए निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होगी:
- अभ्यर्थी का नाम, माता का नाम, पिता का नाम और जन्म तिथि के लिए बोर्ड या विश्वविद्यालय प्रमाण पत्र की प्रति।
- पहचान का प्रकार - फोटो या पासपोर्ट नंबर के साथ बैंक खाता पासबुक।
- राशन कार्ड या आधार कार्ड नंबर या वोटर आईडी कार्ड नंबर या अन्य सरकारी पहचान पत्र।
- योग्यता डिग्री प्रमाण पत्र या अंतिम सेमेस्टर की अंकतालिका।
- आपका डाक पता तथा स्थायी पता पिन कोड सहित।
- आपकी पसंद के केन्द्रों के लिए चार शहर।
- संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट विषय का कोड।
- श्रेणी प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
- स्व-घोषणा अल्पसंख्यक समुदाय प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
- परिणाम प्रतीक्षित प्रमाणपत्र, यदि लागू हो।
- आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
- विकलांग व्यक्ति (PwD) प्रमाण पत्र, यदि लागू हो।
- अभ्यर्थी का ईमेल पता और मोबाइल नंबर।
- स्कैन की गई छवियाँ केवल जेपीजी प्रारूप में।
सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र कैसे भरें?
सीएसआईआर यूजीसी नेट आवेदन पत्र 2025 भरने के चरण नीचे दिए गए हैं।
- सीएसआईआर नेट की आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.ac.in. पर जाएं।
- ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के साथ पंजीकरण करें।
- आवेदन पत्र भरें और सिस्टम द्वारा जनरेटेड आवेदन संख्या नोट कर लें।
- दिए गए प्रारूप में आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए सीएसआईआर नेट आवेदन पत्र को डाउनलोड करें और सुरक्षित रखें।