CSIR UGC NET Answer Key Objection: 1 जनवरी तक उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज कराएं
उम्मीदवार यदि किसी उत्तर से असहमत हैं, तो वे 1 जनवरी 2026 रात 11 बजे तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। इसके लिए प्रति प्रश्न 200 रुपये (नॉन-रिफंडेबल) शुल्क देना होगा। एनटीए द्वारा प्राप्त सभी आपत्तियों की समीक्षा के बाद ही फाइनल आंसर-की जारी की जाएगी।
CSIR UGC NET 2025 Marking Scheme: सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर की मार्किंग स्कीम
सीएसआईआर यूजीसी नेट परीक्षा में अलग-अलग भागों के लिए अलग अंक व्यवस्था लागू है। उम्मीदवार अंकन योजना के आधार पर अपने संभावित अंकों की गणना कर सकते हैं:
Part A:
- सही उत्तर पर 2 अंक
- 25% नेगेटिव मार्किंग
Part B:
- प्रति प्रश्न 3 से 3.5 अंक
- 25% नेगेटिव मार्किंग
Part C:
- प्रति प्रश्न 4 से 5 अंक
- कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं
आधिकारिक नोटिस देखें...
CSIR UGC NET Answer Key Download: आंसर-की कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं-
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
- “Display of Provisional Answer Keys and Question Papers with recorded Responses…” लिंक पर क्लिक करें।
- अपना एप्लिकेशन नंबर, जन्म तिथि और सिक्योरिटी पिन दर्ज करें।
- सबमिट बटन पर क्लिक करें।
- आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट पीडीएफ फॉर्मेट में डाउनलोड हो जाएगी।