CSIR UGC NET Exam Date: 28 फरवरी से है परीक्षा
कार्यक्रम के अनुसार, सीएसआईआर यूजीसी नेट दिसंबर 2024 परीक्षा 28 फरवरी 2025 से शुरू होगी। परीक्षा 28 फरवरी, 1 और 2 मार्च, 2025 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा का आयोजन दो पालियों में किया जाएगा। पहली पाली का समय सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगा और दूसरी पाली दोपहर 3 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक रहेगी।
CSIR UGC NET Exam Schedule: देखें परीक्षा का कार्यक्रम
सीएसआईआर यूजीसी नेट (CSIR UGC-NET) दिसंबर परीक्षा का शेड्यूल इस प्रकार है-
| दिनांक |
विषय |
समय |
| 28 फरवरी 2025 |
मैथमेटिकल साइंस |
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे |
| 28 फरवरी 2025 |
अर्थ, एटमोस्फेरिक, ओशियन और प्लैनेटरी साइंस |
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे |
| 28 फरवरी 2025 |
केमिकल साइंस |
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे |
| 1 मार्च 2025 |
लाइफ साइंस |
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे |
| 1 मार्च 2025 |
लाइफ साइंस |
दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे |
| 2 मार्च 2025 |
फिजिकल साइंस |
सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे |