फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CUET UG 2025: इस बार सीयूईटी-यूजी के लिए करने वाले हैं आवेदन? देखें आवश्यक दस्तावेजों की सूची

Tue, 25 Feb 2025 06:10 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CUET UG 2025 Notification: सीयूईटी यूजी 2025 की वेबसाइट लॉन्च कर दी गई है। संभावित रूप से एनटीए जल्द ही पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू करेगा। इच्छुक छात्रों को इस परीक्षा के लिए आवेदन करते समय यहां बताए दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी।
 
विज्ञापन
CUET UG 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CUET UG 2025 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने हाल ही में संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा - स्नातक 2025 की वेबसाइट लॉन्च की। जल्द ही पंजीकरण प्रक्रिया भी शुरू किए जाने की उम्मीद है। जो भी छात्र इस बार सीयूईटी-यूजी परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, उन्हें पंजीकरण प्रक्रिया शुरू होने से पहले आवश्यक दस्तावेज तैयार रखने चाहिए।

विज्ञापन

CUET UG 2025: ग्रेजुएशन प्रवेश के लिए राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा

सीयूईटी-यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जो केंद्रीय और अन्य भाग लेने वाले विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए आयोजित की जाती है। 12वीं कक्षा पास करने के बाद इस परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। इस परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर छात्रों को विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में प्रवेश मिलता है।
विज्ञापन

CUET UG 2025 Documents: आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज

सीयूईटी-यूजी के लिए आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आपके पास निम्नलिखित दस्तावेज मौजूद हों:
  • मोबाइल नंबर: आवेदन प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए अपना मोबाइल नंबर दर्ज करें। साथ ही, बैकअप के रूप में माता-पिता या अभिभावक का मोबाइल नंबर जोड़ना भी फायदेमंद होगा।
  • ईमेल आईडी: परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी, जैसे कि एडमिट कार्ड और परिणाम, ईमेल के माध्यम से भेजी जाएगी। इसलिए, एक सक्रिय ईमेल का उपयोग करें।
  • पासपोर्ट आकार का फोटो: तस्वीर साफ होनी चाहिए और बैकग्राउंड सफेद हो तो बेहतर रहेगा। (JPEG/JPG, 10–200 KB)
  • हस्ताक्षर: सफेद कागज पर काले या नीले रंग की स्याही से हस्ताक्षर करें। (JPEG/JPG, 4–30 KB)
  • जाति प्रमाणपत्र (यदि लागू हो): SC, ST, OBC-NCL, या EWS श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए अनिवार्य। (PDF, 50–300 KB)
  • PwD प्रमाणपत्र (यदि लागू हो): विकलांगता श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवश्यक। (PDF, 50–300 KB)

पिछले साल सीयूईटी-यूजी परीक्षा का आयोजन 15, 16, 17, 18, 21, 22, 24 और 29 मई को किया गया था। इसके बाद 19 जुलाई 2024 को फिर से परीक्षा आयोजित की गई थी। साल 2024 में कुल 13,47,820 छात्रों ने परीक्षा के लिए पंजीकरण कराया था, जिनमें से 11,13,610 उम्मीदवार परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें