संयुक्त केंद्रीय वैज्ञानिक और औद्योगिक अनुसंधान-विश्वविद्यालय अनुदान आयोग राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट, दिसंबर, 2022-जून 2023) कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) मोड में 2,74,027 उम्मीदवारों के लिए 6, 7 और 8 जून, 2023 को देश भर के 178 शहरों में स्थित 426 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी।
आपत्ति दर्ज कराने के लिए चैलेंज विंडो 14 जून को खुल गई है और 16 जून, 2023 को बंद हो जाएगी। जो उम्मीदवार उत्तर कुंजी से संतुष्ट नहीं हैं, वे नॉन रिफंडेबल प्रोसेसिंग फीस के रूप में प्रति प्रश्न ₹200/- की शुल्क का भुगतान करके इसे चुनौती दे सकते हैं। उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं।