CSIR UGC NET 2022 Answer Key: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने 16 जून, 2023 को सीएसआईआर यूजीसी नेट 2022 उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार जो संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट दिसंबर, 2022 - जून 2023 परीक्षा के लिए उपस्थित हुए हैं, सीएसआईआर यूजीसी नेट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अंतरिम उत्तर कुंजी csirnet.nta.nic.in पर से डाउनलोड कर सकते हैं।
CSIR UGC NET की आधिकारिक साइट csirnet.nta.nic.in पर जाएं।
होम पेज पर उपलब्ध सीएसआईआर यूजीसी नेट 2022 उत्तर कुंजी लिंक पर क्लिक करें।
लॉग इन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपकी उत्तर कुंजी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
उत्तर कुंजी देखें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।