काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च (CSIR - Council of Scientific and Industrial Research) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा (CSIR NET 2019) की आंसर-की जारी की जा चुकी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA - National Testing Agency) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर आंसर-की अपलोड की है। एनटीए ने प्रश्न पत्र और हर अभ्यर्थी के उत्तर पत्र भी अपलोड कर दिए हैं।
जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अब एनटीए या सीएसआईआर नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आंसर-की देख सकते हैं। इसके लिए डायरेक्ट लिंक इस खबर में आगे भी दिया जा रहा है।
अभ्यर्थियों को आंसर-की पर आपत्ति दर्ज करने का भी अवसर दिया गया है। अगर आप आपत्ति दर्ज करना चाहते हैं, तो आपको प्रति प्रश्न 1000 रुपये का शुल्क भरना होगा। अगर आपकी आपत्ति सही पाई जाती है, तो शुल्क की राशि वापस कर दी जाएगी। आपत्ति आधिकारिक वेबसाइट के जरिए 3 जनवरी 2020 को रात 11.50 तक दर्ज की जा सकती है।
ये भी पढ़ें : कर्मचारी चयन बोर्ड ने युवाओं को दिया नौकरी का मौका, 1,736 पदों पर होंगी बंपर भर्तियां
आंसर-की पर की गई आपत्तियों के निराकरण के बाद एनटीए अंतिम रूप से एक और आंसर-की जारी करेगा। इसके बाद परीक्षा के परिणाम की घोषणा की जाएगी। संभावना जताई जा रही है कि सीएसआईआर नेट 2019 के नतीजे (CSIR NET 2019 Result) 14 जनवरी 2020 तक जारी कर दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि ये परीक्षा 15 और 27 दिसंबर 2019 को कंप्यूटर मोड पर आयोजित की गई थी। अभ्यर्थी अपने प्रश्न पत्र और उत्तर पत्र देखने के लिए सीएसआईआर नेट की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से लॉगइन कर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। यह परीक्षा देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों व कॉलेजों में विज्ञान संकाय के लिए असिस्टेंट प्रोफेसर / व्याख्याता के पदों पर नियुक्ति की योग्यता और जूनियर रिसर्च फेलोशिप (JRF) के लिए आयोजित की जाती है।
CSIR NET Answer Key देखने के लिए यहां क्लिक करें।