CSIR NET Cut-off 2025: संयुक्त वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (CSIR) ने सीएसआईआर नेट जून 2025 सत्र के लिए श्रेणीवार कटऑफ जारी कर दिए हैं। मानव संसाधन विकास समूह (HRDG) ने सभी विषयों और श्रेणियों के अनुसार न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स की लिस्ट जारी की है। सीएसआईआर नेट जून 2025 परीक्षा का परिणाम घोषित होने के बाद योग्य उम्मीदवारों की रोल नंबर सूची आधिकारिक वेबसाइट csirhrdg.res.in पर अपलोड कर दी गई है। इसका परिणाम 20 अगस्त को जारी किया गया था।
एनटीए द्वारा आयोजित सीएसआईआर नेट परीक्षा 2025 में इस बार गणितीय विज्ञान और भू-विज्ञान विषयों की कट-ऑफ तीनों श्रेणियों में बढ़ी है। वहीं, रासायनिक विज्ञान और भौतिक विज्ञान विषयों की कट-ऑफ सभी श्रेणियों में काफी कम हुई है। श्रेणीवार और विषयवार कट-ऑफ नीचे देख सकते हैं।
जूनियर रिसर्च फेलोशिप (श्रेणी-1)
| विषय |
अनारक्षित (%) |
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (%) |
अन्य पिछड़ा वर्ग (%) |
अनुसूचित जाति (%) |
अनुसूचित जनजाति (%) |
दिव्यांगजन (%) |
| रासायनिक विज्ञान |
59.00 |
51.25 |
51.25 |
39.25 |
34.25 |
25.00 |
| भू-विज्ञान |
55.88 |
48.81 |
49.13 |
42.92 |
40.13 |
25.58 |
| जीवन विज्ञान |
99.03 |
96.34 |
96.63 |
92.18 |
89.61 |
74.53 |
| गणित विज्ञान |
50.25 |
43.50 |
43.63 |
34.38 |
29.38 |
25.38 |
| भौतिक विज्ञान |
54.19 |
43.19 |
44.06 |
33.31 |
29.38 |
25.25 |