सेंट्रल सिलेक्शन बोर्ड ऑफ कॉन्स्टेबल (CSBC) द्वारा होम गार्ड कॉन्स्टेबल ड्राइवर और ट्रांसपोर्ट डिपार्टमेंट मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल की लिखित परीक्षा के परिणाम जारी कर दिए गए हैं। बता दें कि परिवहन विभाग मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल पद के लिए परीक्षा 2 फरवरी, 2020 को आयोजित की गई थी। भर्तियां 496 पदों पर हो रही हैं। जबकि होमगार्ड कॉन्स्टेबल चालक पद के लिए परीक्षा 29 दिसंबर, 2019 को आयोजित की गई थी। इस पद के लिए रिक्तियों की संख्या 98 है। अधिक जानकारी के लिए ऑफिशियल वेबसाइट पर जा सकते हैं। ध्यान दें कि ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bih.nic.in है।
ऐसे देखें अपना परिणाम-
CSBC बिहार कॉन्स्टेबल रिजल्ट 2020 को डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे दिए गए इन सरल चरणों का पालन करना होगा।
चरण 1: सबसे पहले CSBC की आधिकारिक साइट csbc.bih.nic.in पर जाएं।
चरण 2: उसके बाद बिहार कॉन्स्टेबल रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
चरण 4: जैसे ही आप सबमिट करेंगे आपके सामने परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित किए जाएंगे।
चरण 5: परिणाम की जांच करें और इसे डाउनलोड करें।
मुख्य जानकारी-
- परिवहन विभाग मोबाइल स्क्वाड कॉन्स्टेबल पद के लिए परीक्षा 2 फरवरी, 2020 को आयोजित की गई थी।
- भर्तियां 496 पदों पर हो रही हैं।
- जबकि होमगार्ड कॉन्स्टेबल चालक पद के लिए परीक्षा 29 दिसंबर, 2019 को आयोजित की गई थी।
- इस पद के लिए रिक्तियों की संख्या 98 है।