फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CRPF Answer Key 2023: सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा की उत्तर कुंजी जारी, 20 तक कर सकते हैं चैलेंज

Fri, 17 Mar 2023 06:01 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CRPF Answer Key 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) लिखित परीक्षा, 2023 की उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार सीआरपीएफ एचसीएम उत्तर कुंजी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
CRPF- 185 Bn Lethpora Pulwama - फोटो : Agency
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CRPF Answer Key 2023: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) लिखित परीक्षा 2023 की उत्तर कुंजी जारी की है। उम्मीदवार सीआरपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in से हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) लिखित परीक्षा यानी एचसीएम की उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकते हैं। उत्तर कुंजी और प्रश्नों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए चैलेंज विंडो भी सक्रिय कर दी गई है। 

 

विज्ञापन

CRPF Recruitment Result 2023: सीआरपीएफ में 1500 पदों पर होगी भर्ती

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) लिखित परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि आपत्तियां उठाने/ उत्तर कुंजी डाउनलोड करने का लिंक कुछ घंटे पहले ठीक से काम नहीं कर रहा था। अब, आंसर की का लिंक एक्टिव है।

यह सीआरपीएफ भर्ती अभियान 143 एएसआई को भरने के लिए है और 1,315 संगठन में हेड कॉन्स्टेबल रिक्तियों के लिए हैं। सीआरपीएफ ने देश भर में 22 फरवरी से 28 फरवरी तक एचसीएम भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की थी। 

 

विज्ञापन

CRPF Recruitment Result 2023: हेड कॉन्स्टेबल रिजल्ट

सीआरपीएफ हेड कॉन्स्टेबल (मंत्रिस्तरीय) लिखित परीक्षा में एक पेपर हुआ था, जिसमें 100 वस्तुनिष्ठ प्रकार के प्रश्न थे। अभ्यर्थियों को डेढ़ घंटे के भीतर पेपर का जवाब देना था। सीआरपीएफ की ओर से भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द घोषित किया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया में कंप्यूटर आधारित टेस्ट, स्किल टेस्ट, पीएसटी, दस्तावेज सत्यापन और विस्तृत चिकित्सा परीक्षण आदि शामिल है। अगले चरण में सीबीटी का परिणाम घोषित किया जाएगा और चयनित उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया के अगले दौर में उपस्थित होने के लिए बुलाया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें