फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Abroad Study: आईआईएम अहमदाबाद और आईआईएफटी के कैंपस दुबई में खुलेंगे, भारत-यूएई रिश्तों को मिलेगी नई मजबूती

Wed, 09 Apr 2025 01:11 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Crown Prince Al Maktoum India Visit: दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की भारत यात्रा के दौरान समग्र द्विपक्षीय संबंधों को प्रगति देने के प्रयासों के तहत दुबई में भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद और भारतीय विदेश व्यापार संस्थान का एक परिसर खोलने का निर्णय शामिल है।
विज्ञापन
Crown Prince Al Maktoum's - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Crown Prince Al Maktoum India Visit: दुबई के क्राउन प्रिंस शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम की भारत यात्रा के दौरान दोनों देशों ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। इनमें समग्र द्विपक्षीय संबंधों को प्रगति देने के प्रयासों के तहत दुबई में भारतीय प्रबंधन संस्थान, अहमदाबाद (IIM-Ahmedabad) और भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (IIFT) का एक परिसर खोलने का निर्णय शामिल है।

विज्ञापन


अल मकतूम द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश मंत्री एस जयशंकर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ अलग-अलग बैठकों के कुछ घंटों बाद इन निर्णयों की घोषणा की गई।

पहला विदेशी परिसर होगा स्थापित

विदेश मंत्रालय (एमईए) के अनुसार, भारतीय विदेश व्यापार संस्थान (आईआईएफटी) का पहला विदेशी परिसर दुबई में स्थापित किया जाएगा और खाड़ी शहर में भारत-यूएई मैत्री अस्पताल के निर्माण के लिए भूमि आवंटित की जाएगी।

आईआईएम अहमदाबाद ने एक्स पर दी जानकारी

आईआईएम अहमदाबाद ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर ट्वीट करते हुए लिखा कि यह बताते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है कि हम दुबई इंटरनेशनल एकेडमिक सिटी में IIMA दुबई ब्रांच कैंपस के साथ अपनी वैश्विक उपस्थिति का विस्तार कर रहे हैं। IIMA के निदेशक प्रोफेसर और दुबई के अर्थव्यवस्था एवं पर्यटन विभाग के महानिदेशक महामहिम हेलाल सईद आलमारी के बीच समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए।
 
विज्ञापन

मोदी के साथ अपनी बैठक में दुबई के क्राउन प्रिंस ने प्रधानमंत्री को अपने दादा शेख राशिद के बिष्ट की प्रतिकृति भेंट की, जो दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और पीढ़ीगत राजनीतिक मित्रता का प्रतीक है। दोनों नेताओं ने भारत-यूएई व्यापक रणनीतिक साझेदारी और मजबूत सांस्कृतिक और लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करने के तरीकों पर भी चर्चा की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें