फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crack NDA/NA-1 2021: जानें क्या है एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, आयु सीमा और योग्यता

विज्ञापन
विज्ञापन

यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC)  द्वारा हर साल भारत के तीनों सेनाओं में भर्ती के लिए NDA परीक्षा का आयोजन किया जाता है। NDA की परीक्षा साल में दो बार अप्रैल और सितंबर माह में आयोजित होती है। साल 2021 में होने वाले NDA/NA-1 यानी पहले NDA परीक्षा के लिए दिसंबर माह में आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। हर बार देश भर से लाखों छात्र इस परीक्षा में भाग लेते हैं।  

यदि आप भी सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करने का सपना देखते हैं तो यह ब्लॉग आपके लिए है। यहां हम आपको परीक्षा से जुड़ी सारी जानकारी देंगे। आपको एग्जाम पैटर्न, सिलेबस, आयु सीमा और योग्यताओं के बारे में बताएंगे। परीक्षा में आवेदन करने से पहले ये जानकारियां सुनिश्चित कर लें। 

एग्जाम पैटर्न 

विज्ञापन

NDA की लिखित परीक्षा मुख्य 2 चरणों में होती है। पहला पेपर गणित विषय का होता है। जिसमें कुल 120 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह पेपर 300 अंकों का होता है जिसके लिए छात्रों को 2.5 घंटे का समय दिया जाता है।  

विषय 

प्रश्नों की संख्या 

कुल अंक 

गणित 

120 

300 

दूसरा पेपर GAT (जनरल एबिलिटी टेस्ट) का होता है। इसमें इंग्लिश सेक्शन से 200 अंक के, और 400 अंक के सामान्य अध्ययन के प्रश्न होते हैं। इस पेपर में सामान्य अध्ययन में फिजिक्स, केमिस्ट्री, जनरल साइंस,  इतिहास, भूगोल और करंट अफेयर्स के प्रश्न होते हैं। इस पेपर के लिए भी उम्मीदवारों को 2.5 घंटे का समय दिया जाता है। 

इंग्लिश 

50 

200 

सामान्य अध्ययन 

100 

400 

कुल 

150 

600 

इस प्रकार पेपर 1 और 2 को मिला कर कुल 900 अंक के पेपर होते हैं। इस लिखित परीक्षा में चयनित छात्र SSB इंटरव्यू के लिए चयनित होते हैं। यह इंटरव्यू भी 900 अंक का होता है।  

सिलेबस 
NDA की परीक्षा ऑफलाइन होती है। इसके सिलेबस को बेहतर तरीके से समझना बहुत जरूरी है। जैसा कि ऊपर बताया गया है इस परीक्षा में गणित, अंग्रेजी, फिजिक्स, केमिस्ट्री, भूगोल, इतिहास और करंट अफेयर से प्रश्न आते हैं। जानिए सिलेबस: 

विषय 

टॉपिक्स 

गणित 

  • बीजगणित 
  • गणित 
  • कलन 
  • त्रिकोणमिति 
  • मैट्रिक्स और निर्धारक 
  • स्टेटिस्टिक्स प्रोबेबिलिटी इत्यादि। 

इंग्लिश 

  • ग्रामर 
  • कॉम्प्रिहेंशन 
  • शब्दावली इत्यादि। 

फिजिक्स 

  • रिफ्लेक्शन 
  • गुरुत्वाकर्षण बल 
  • बल और गति 
  • न्यूटन के नियम 
  • आर्किमिडीज का सिद्धांत 
  • शक्ति और ऊर्जा 
  • स्टेटिक और करेंट इलेक्ट्रिसिटी 
  • कंडक्ट और नॉन-कंडक्ट इत्यादि। 

केमिस्ट्री 

  • नाइट्रोजन और कार्बन डाइऑक्साइड 
  • मिश्रण और यौगिक, 
  • प्रतीक, 
  • सूत्र और सरल रासायनिक समीकरण 
  • न्यूनीकरण की तैयारी और गुण। 
  • वैधता की संरचना इत्यादि। 

इतिहास 

  • संस्कृति और सभ्यता 
  • मध्यकालीन इतिहास 
  • भारत के पंचवर्षीय योजनाएं 
  • सामुदायिक विकास 
  • पंचायती राज 
  • आधुनिक इतिहास 
  • औद्यौगिक क्रांति 
  • फ्रांसीसी क्रांति इत्यादि। 

भूगोल 

  • पृथ्वी 
  • अक्षांश और देशांतर 
  • भूकंप और ज्वालामुखी 
  • महासागर 
  • ज्वार वायुमंडल 
  • तापमान 
  • प्रमुख प्राकृतिक क्षेत्र 
  • क्षेत्रीय, जलवायु इत्यादि। 

सामान्य विज्ञान 

  • मानव शरीर और उसके महत्वपूर्ण अंग 
  • भोजन के घटक 
  • संतुलित आहार 
  • सौर प्रणाली 
  • प्रख्यात वैज्ञानिकों की उपलब्धियां इत्यादि। 

करंट अफेयर्स 

  • इस विषय के तैयारी के लिए आपको हाल के कुछ प्रमुख घटनाओं का अध्ययन करना होगा। 

 

आयु सीमा - इस परीक्षा में भाग लेने वाले उम्मीदवार की उम्र 16.5 से 19.5 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 2021 के NDA/NA-1 परीक्षा के लिए भाग लेने वाले छात्र का जन्म जुलाई, 2002 से पहले एवं जुलाई, 2005 के बादका नहीं होना चाहिए। 

योग्यताएं: 

विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता-
NDA परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार मान्यता प्राप्त संस्थान से 12वीं पास होने चाहिए। एयरफोर्स व नेवल एकैडमी के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से फीजिक्स, केमेस्ट्री व मैथ्स विषय में 10+2 की परीक्षा पास होना चाहिए। 

शारीरिक योग्यता - जैसा कि ऊपर बताया गया है यह परीक्षा देश के तीनों सेनाओं में भर्ती होने के लिए आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में भाग लेने के लिए छात्रों को निम्नलिखित शारीरिक मापदंड के अतंर्गत शामिल होना होता है। 

थल सेना और वायु सेना के लिए ऊंचाई और वजन: 

थल सेना और वायु सेना के लिए ऊंचाई (सेमी) 

वजन किलो में (आयु- 16 से17 वर्ष) 

वजन किलो में (आयु- 17 से18 वर्ष

वजन किलो में (आयु- 18 से 19 वर्ष

152 

42.5 

44 

45 

155 

43.5 

45.5 

47 

157 

45 

47 

48 

160 

46.5 

48 

49 

162 

48 

50 

51 

165 

50 

52 

53 

167 

51 

53 

54 

170 

52.5 

55 

56 

173 

54.5 

57 

58 

175 

56 

59 

60 

178 

58 

61 

62 

180 

60 

63 

64.5 

183 

62.5 

65 

66.5 

 

जल सेनाके लिए आवश्यक वजन और ऊंचाई

नेवी के लिए ऊंचाई 

वजन किलो में 

(16 वर्ष

वजन किलो में 

(18 वर्ष

वजन किलो में 

(20 वर्ष

152 

44 

45 

46 

155 

45 

46 

47 

157 

46 

47 

49 

160 

47 

48 

50 

162 

48 

50 

52 

165 

50 

52 

53 

167 

52 

53 

55 

170 

53 

55 

57 

173 

55 

57 

59 

175 

57 

59 

61 

178 

59 

61 

62 

180 

61 

63 

64 

183 

62 

65 

67 

 

इसके अलावा मेडिकल टेस्ट के तहत छात्रों का परिक्षण होता है। जिसके लिए छात्रों को निम्नलिखित रोगों से मुक्त होना आवश्यक है: 

• वैक्स (कान) 

• हाइड्रोसेल / फिमोसिस 

• अधिक वजन और कम वजन 

• छाती का आकार 

• नाक की हड्डी टेढ़ी होने पर 

• बवासीर 

• गयनेकोमास्टिया 

• टॉन्सिलाइटिस 

• वैरिकोसेले 

भारतीय सेना से जुड़ना गर्व की बात होती है, अगर आप भी भारतीय सेना ज्वाइन कर देश की सेवा करना चाहते हैं तो निश्चित ही NDA/NA सबसे बेहतरीन करियर विकल्प है। आपको बता दें कि Safalta.com लेकर आयहा है NDA/NA की तैयारी के लिए खास टार्गेट बैच, जिसमें आप घर बैठे एक्सपर्ट्स की सहायता से अपनी तैयारी कर सकते हैं। इस कोर्स में आपको बेहतरीन फैकल्टी द्वारा लाइव इंटरैक्टिव क्लास के जरिए पढ़ाई कराई जाती है। इसके साथ ही प्री लॉन्च ऑफर के तहत आज ही एडमिशन लेने पर आप मात्र 1,999 रु. में ही इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। तो फिर देर किस बात की अभी विजिट करें https://bit.ly/3lH4D06 और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी।

 इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/LrSjveNLYKZ1Y5Hz6   

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें