देश की तीनों सेनाओं में भर्ती होने के लिए UPSC द्वारा कराई जाने वाली NDA परीक्षा में लाखों छात्र अपनी किस्मत आजमाते हैं। हर बार इस परीक्षा में आवेदन करने वाले उम्मीदवारों में कुछ ही उम्मीदवार परीक्षा पास कर पाते हैं। ज्यादातर छात्रों को कमजोर तैयारी या गलत गाइडेंस का शिकार होना पड़ता है। आज हम यहां आपको 3 ऐसे आसान स्टेप्स बताएंगे जिसकी मदद से आप पहले अटेम्प्ट में ही यह परीक्षा क्रैक कर सकते हैं।
बता दें कि साल 2021 के NDA की परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया इस साल दिसंबर माह से शुरू हो जाएगी। जिसकी परीक्षा अप्रैल माह में होगी। यदि आप भी देश की सेना में शामिल होकर देश की सेवा करना चाहते हैं, तो नीचे दिए स्टेप्स को फॉलो करके पहले बार में ही NDA की परीक्षा क्रैक करें।
1. पूरे सिलेबस को अच्छे से समझें - NDA की परीक्षा देश के सबसे बड़े एंट्रेंस परीक्षाओं में से एक है। जिसमें चुनिंदा उम्मीदवारों को ही स्थान मिलता है। यदि आप इतने हाई कॉम्पटीशन के बीच खुद को बेहतर तरीके से तैयार करना चाहते हैं तो सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप पूरे सिलेबस को अच्छे से समझें। सिलेबस को अच्छे से समझने के साथ-साथ उसे पूरा कवर करने के लिए एक परफेक्ट टाइम टेबल तैयार करें।
सिलेबस:
|
विषय |
टॉपिक्स |
|
गणित |
|
|
इंग्लिश |
|
|
फिजिक्स |
|
|
केमिस्ट्री |
|
|
इतिहास |
|
|
भूगोल |
|
|
सामान्य विज्ञान |
|
|
करंट अफेयर्स |
|
बता दें कि यह परीक्षा 2 चरणों में होती है। पहले चरण में गणित सेक्शन से 120 प्रश्न पूछे जाते हैं जिसके लिए कुल 300 अंक होते हैं। इस पेपर के लिए आपको 2.5 घंटे का समय मिलता है। वहीं दूसरा चरण GAT (जनरल एबिलिटी टेस्ट) का होता है। जिसमें इंग्लिश, फिजिकल, केमिस्ट्री, इतिहास, जनरल साइंस, भूगोल और करंट अफेयर्स विषय से कुल 150 प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा 600 अंको की होती है और इसके लिए भी 2.5 घंटे का ही समय मिलता है। बता दें कि यह परीक्षा ऑफलाइन होती है इसलिए आपको समय पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
3. पुराने प्रश्नपत्रों से प्रैक्टिस करें - अगर आप इसके सिलेबस को ध्यान से पढ़ेंगे तो पाएंगे कि इसमें गणित, फिजिक्स और केमिस्ट्री जैसे ट्रिकी विषय हैं। इन विषयों के लिए ज्यादा से ज्यादा प्रैक्टिस की जरूरत होती है। यदि आप प्रैक्टिस के लिए पुराने प्रश्नपत्रों की मदद लेते हैं तो आपको आसानी से परीक्षा के सही पैटर्न की जानकारी हो जाएगी। साथ ही आपको प्रश्नों के सही लेवल का भी अंदाजा लग जाएगा। प्रैक्टिस आपको रोजाना करनी होगी।
इन्हीं तीन आसान स्टेप्स की मदद से आप खुद को बेहतर तैयार कर पाएंगे। यदि आप खुद को इन फॉर्मूलों के आधार पर तैयार करते हैं तो शत प्रतिशत पहले अटेम्प्ट में परीक्षा पास कर सकेंगे।
भारतीय सेना से जुड़ना गर्व की बात होती है, अगर आप भी भारतीय सेना ज्वाइन कर देश की सेवा करना चाहते हैं तो निश्चित ही NDA/NA सबसे बेहतरीन करियर विकल्प है। आपको बता दें कि Safalta.com लेकर आयहा है NDA/NA की तैयारी के लिए खास टार्गेट बैच, जिसमें आप घर बैठे एक्सपर्ट्स की सहायता से अपनी तैयारी कर सकते हैं। इस कोर्स में आपको बेहतरीन फैकल्टी द्वारा लाइव इंटरैक्टिव क्लास के जरिए पढ़ाई कराई जाती है। इसके साथ ही प्री लॉन्च ऑफर के तहत आज ही एडमिशन लेने पर आप मात्र 1,999 रु. में ही इस कोर्स में दाखिला ले सकते हैं। तो फिर देर किस बात की अभी विजिट करें https://bit.ly/3dzJcLF और शुरू करें अपनी पक्की तैयारी।
इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए अभी भरें ये फॉर्म- https://forms.gle/LrSjveNLYKZ1Y5Hz6