देश में हर साल लाखों उम्मीदवार IIT-JEE और NEET की परीक्षा देते हैं। जिसमें कुछ ही छात्र सफल हो पाते हैं। दोनों परीक्षाओं में सफल ना होने वाले अधिकतर छात्रों को फिजिक्स विषय में ही परेशानी होती है। यदि आप भी IIT-JEE और NEET परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और आपको भी फिजिक्स सेक्शन से डर लगता होगा, तो घबराएं नहीं। हम इस ब्लॉग में आपको कुछ ऐसे रामबाण तरीके बताएंगे जिसकी मदद से आप आसानी से फिजिक्स सेक्शन को क्रैक कर सकते हैं। वैसे तो IIT-JEE में गणित और केमिस्ट्री तथा NEET की परीक्षा में बायोलॉजी और केमिस्ट्री जैसे विषय भी होते हैं। लेकिन फिजिक्स के फॉर्मूलों को लेकर छात्रों में अक्सर डर बना रहता है। निम्नलिखित 5 आसान टिप्स की मदद से आप इस विषय में अच्छा रिजल्ट ला पाएंगे।
1. रोजाना प्रैक्टिस करें
2. पुराने पेपर की मदद लें
3. फॉर्मूलों की लिस्ट बनाएं
IIT-JEE और NEET जैसी बड़ी परीक्षाओं में तैयारी के लिए पूरा समय होता है। आपको अपनी तैयारी में कोई कमी नहीं रखनी है। परीक्षा के दौरान ज्यादातर छात्रों के साथ यह होता है कि वो फॉर्मूलों को भूल जाते हैं। ख़ास कर फिजिक्स सेक्शन के फॉर्मूले थोड़े ट्रिकी भी होते हैं। इसलिए आपको अपनी तैयारी के दौरान है फॉर्मूलों की एक लिस्ट बना लेनी चाहिए। आप जितना टॉपिक पढ़ें उससे संबंधित फॉर्मूलों को एक लिस्ट में लिखें। प्रैक्टिस के दौरान यह लिस्ट अपने पास रखें। ताकि जब आप किसी सवाल में फंस जाए तो उस लिस्ट की मदद से फॉर्मूलों को देख सकेंगे।
4. रिवीजन करें
फिजिक्स सेक्शन में यदि आपको बहुत अच्छे मार्क लाने हैं तो जरूरी है कि प्रैक्टिस के साथ-साथ रिवीजन भी करें। रिवीजन का अर्थ ये नहीं कि परीक्षा से 1 सप्ताह पहले रिवीजन शुरू करें। आपको रोजाना पढ़ें हुए टॉपिक को रिवीजन करना होगा। इसके लिए आपको फॉर्मूलों की लिस्ट की भी मदद लेनी चाहिए।
5.अन्य बातों का ध्यान रखें
बता दें कि NEET और IIT-JEE की परीक्षा देश के सबसे बड़े एंट्रेंस परीक्षाओं में से एक हैं। इसमें आपको पास होने के लिए पक्की तैयारी के साथ-साथ खुद के व्यतिगत स्वभाव में भी परिवर्तन लाना होगा। जैसा कि हम जानते हैं यह दौर स्मार्ट स्टडी का है, और इसके लिए टेक्नोलॉजी हमारी बखूबी मदद भी करता है। लेकिन वहीं कुछ ऐसे पॉइंट्स भी आते हैं जहां इसके नेगेटिव परिणाम होने लगते हैं। इससे बचने के लिए निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:-
इन्हीं कुछ बातों का ध्यान रखकर आप आसानी से फिजिक्स जैसे विषय को क्रैक कर सकते हैं। यह विषय ट्रिकी जरूर है लेकिन दिलचस्प भी बहुत है। यदि आप इसको पढ़ने के लिए दिमाग को शांत रखेंगे तो आप इस विषय को एंज्वॉय करने लगेंगे।
अमर उजाला पाठकों के लिए विशेष छूट
आज ही एडमिशन लेने पर हमारे इन कोर्सों पर ujala20 कूपन के साथ 20% की खास छूट मिलेगी (अधिकतम छूट 10,000 रु.)। आज ही जुड़ें सफलता डॉट कॉम से और करें आईआईटी जेईई व नीट की पक्की तैयारी। अधिक जानकारी और एडमिशन लेने के लिए विजिट करें: https://bit.ly/30rDgz2
IITJEE और NEET से जुड़े अपने सभी सवालों का जवाब पाएं, अभी भरें ये फॉर्म:
https://forms.gle/MbEdm5haReYxwU3Z8