फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CPCB Recruitment: सीपीसीबी में भर्ती के लिए बंद होने जा रही है आवेदन विंडो, इस तारीख से पहले भर दें फॉर्म

Wed, 23 Apr 2025 04:27 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला

सार

CPCB: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड में कुल 69 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें, क्योंकि अंतिम तिथि नजदीक है। यह मौका पर्यावरण क्षेत्र में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए खास है।
विज्ञापन
CPCB Recruitment - फोटो : Freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CPCB Recruitment: केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) ने विभिन्न पदों पर कुल 69 भर्तियों के लिए आवेदन मांगे हैं। जो उम्मीदवार पर्यावरण और प्रदूषण नियंत्रण से जुड़ी सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं, उनके लिए यह सुनहरा अवसर है। आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन चल रही है, लेकिन ध्यान रहे कि इसकी अंतिम तिथि अब नजदीक है। इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे बिना देर किए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

विज्ञापन


केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) में विभिन्न पदों पर कुल 69 रिक्तियों के लिए भर्ती निकाली गई है, जिनमें साइंटिस्ट 'B', डाटा एंट्री ऑपरेटर, जूनियर लैब असिस्टेंट, अकाउंट्स असिस्टेंट, टेक्निकल सुपरवाइजर, जूनियर साइंटिफिक असिस्टेंट, लोअर डिवीजन क्लर्क (LDC) और मल्टी-टास्किंग स्टाफ (MTS) जैसे पद शामिल हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार CPCB की आधिकारिक वेबसाइट (cpcb.nic.in) पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पात्रता मानदंड

इस भर्ती के तहत विभिन्न पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई हैं। तकनीकी पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास संबंधित विषय में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग डिग्री होना आवश्यक है। वहीं, प्रशासनिक या सहायक पदों के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक की डिग्री होना अनिवार्य है। कुछ पदों के लिए 12वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। विस्तृत जानकारी के लिए आधिकारिक अधिसूचना जरूर पढ़ें।

इन पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष है जबकि अधिकतम आयु सीमा आमतौर पर 27 से 35 वर्ष के बीच है, जो पद के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। आरक्षित वर्गों (SC/ST/OBC/PwD) को सरकार के नियमों के अनुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी। आयु की गणना के लिए संदर्भ तिथि अधिसूचना में दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतना लगेगा आवेदन शुल्क

जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपये निर्धारित किया गया है। जबकि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दिव्यांग और सभी वर्गों की महिला अभ्यर्थियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें