सूत्रों के मुताबिक, पाठ्यक्रम पूरा करने के लिए अकादमिक सत्र 2020 में शनिवार व रविवार को भी घर में ऑनलाइन क्लासेज चलेंगी। इसके अलावा, एक्सट्रा क्लास का भी विकल्प देखा जा रहा है। दिसंबर की छुट्टियों को मर्ज किया जा सकता है। बड़े त्योहार को छोड़कर बाकी छुटिटयों को समाप्त करने का फैसला भी होने की संभावना है। यानी अगले एक साल में कम से कम छुट्टियां मिलेंगी।
अगस्त या सितंबर में उच्च शिक्षा का सत्र
सूत्रों के मुताबिक, उच्च शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों में अगस्त या सितंबर में अकादमिक सत्र 2020 शुरू होने की संभावना है। विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग, मेडिकल, आर्किटेक्चर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा और जेईई मेन व नीट के रिजल्ट के बगैर दाखिले नहीं हो सकते हैं। मई के आखिरी हफ्ते और जून में वार्षिक परीक्षा आयोजित करने की तैयारी है। हालांकि यह सब मध्य मई तक देश में कोरोना वायरस के हालत पर निर्भर करेगा।