TSCHE: तेलंगाना स्टेट काउंसिल फॉर हायर एजूकेशन (TSCHE) ने राज्य ईएएमसीईटी और अन्य प्रवेश परीक्षाओ को मई, 2020 तक स्थगित कर दिया है। यह निर्णय कोरोना महामारी से हुए लॉकडाउन की वजह से लेना पड़ा है। बता दें कि तेलंगाना में 30 अप्रैल तक लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है। इसके चलते ही अधिकारियों ने यह ऐलान किया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक तेलंगाना स्टेट काउंसिल फॉर हायर एजूकेशन (TSCHE) ने कहा कि लॉकडाउन बढ़ने के कारण सभी कॉमन एंट्रेंस टेस्ट (CET) को स्थगित करने का फैसला राज्य सरकार द्वारा किया गया है। काउंसिल द्वारा यह भी बताया गया कि इन परीक्षाओं की नई तिथियों को जल्द ही जारी किया जाएगा।
वहीं प्रवेश परीक्षाओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुल्क भी अब 05 मई तक बिना लेट फीस के जमा किए जा सकेंगे। आपको बता दें की तेलंगाना राज्य इंजीनियरिंग, एग्रीकल्चर और मेडिकल संयुक्त प्रवेश परीक्षा (EAMCET) मई के पहले व दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाने वाली थीं। साथ ही अन्य प्रवेश परीक्षाएं (CETs) टीएस इंजीनियरिंग, टेक्नोलॉजी और फॉर्मेसी, फिजिकल एजूकेशन औैर एमबीए व एमसीए में प्रवेश के लिए तेलंगाना इंटीग्रेटेड संयुक्त प्रवेश परीक्षा (TS ICET) को भी स्थगित कर दिया गया है।
आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - BRICS 2020: अंतरराष्ट्रीय ब्रिक्स गणित ऑनलाइन प्रतियोगिता में इस तरह से भाग ले सकते हैं छात्र
शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें।
ये भी पढ़ें - CISCE: कोरोना के चलते बोर्ड की पहल, अब टीवी के जरिए पढ़ेंगे छात्र