कॅरियर की दृष्टि से नर्सिंग प्रोफेशन का क्या स्कोप है? इसी फील्ड में कॅरियर बनाने की मेरी इच्छा है?
अगर देश के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट की बात की जाए, तो अगले चार वर्षों में लगभग 30 लाख ट्रेंड नर्सों की आवश्यकता होगी। अभी भी नर्सिंग की ट्रेनिंग लेने वाली युवतियां आकर्षक सैलरी पैकेज के कारण अमेरिका, यूरोप आदि के देशों में जा रही हैं।
जहां तक इनके लिए जॉब की बात है, तो अस्पतालों के अलावा हेल्थ क्लब, स्कूल, हॉस्टल, बुजुर्गों की देखभाल के लिए बने संस्थानों और तमाम एनजीओ में इनके लिए अवसर होते हैं।
अशोक सिंह, सीनियर कॅरियर कंसल्टेंट
फाइन आर्ट्स का कोर्स करने के बाद किस तरह की नौकरी के लिए प्रयास किया जा सकता है?
नीति जैन
इस तरह के प्रोफेशनल कोर्स को करने के बाद आप क्रिएटिव आर्टिस्ट, कमर्शियल आर्टिस्ट, एनिमेशन एक्सपर्ट, फिल्म मेकर, ग्राफिक आर्टिस्ट, प्रोफेशनल फोटोग्राफर आदि के रूप में कॅरियर संवारने के बारे में सोच सकते हैं।
अशोक सिंह, सीनियर कॅरियर कंसल्टेंट