फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Google ने Doodle बनाकर लोगों को दिया अहम संदेश, कोरोना वायरस से बचने का बेहतरीन उपाय

Fri, 03 Apr 2020 03:48 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
गूगल डूडल - फोटो : गूगल डूडल
विज्ञापन
गूगल हमेशा डूडल के माध्यम से किसी न किसी की याद दिलाता है। आज गूगल ने डूडल बनाकर देश को कोरोना वायरस से बचने के उपाय सुझाए हैं। डूडल के जरिये गूगल ये संदेंश दिया है कि वे घर पर रहें और अपनी जीवन की रक्षा करें यानी STAY HOME SAVE LIVES। बता दें कि गूगल के इस डूडल में गिटार बजाने से लेकर किताबें पढ़ने, कसरत करने, अपने संबंधियों-दोस्तों से बात करते लोग नजर आ रहे हैं। यदि आप लोग डूडल पर क्लिक करेंगं तो आप सीधे कोरोना वायरस के टिप्स पेज पर पहुंच जाएंगे।
विज्ञापन


कोरोना वायरस का कहर देश में लगातार बढ़ता जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक देशभर में संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2301 हो गई है। इनमें से 2088 सक्रिय मामले हैं, 156 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। वहीं, 56 लोगों की मौत हो चुकी है। बता दें कि ये आंकड़ा तीन अप्रैल दोपहर 3.41 बजे तक का है। 
विज्ञापन

 
1. नियमित तौर पर हाथ धोएं 
2. उचित दूरी बनाकर रखें 
3. नाक, मुंह और आंखों को बार-बार न छुएं 
4. छींकते वक्त टिशू का इस्तेमाल करें 
5. बुखार, खांसी-जुकाम को हल्के में न लें ।

ये भी पढ़ें- कोरोना वायरस के चलते अस्पताल में हुई डॉक्टरों की कमी, 10वीं से लेकर स्नातकों की सीधी भर्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें