फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पदुचेरी में नहीं होंगी 1 से लेकर 9वीं तक की परीक्षाएं, बिना पेपर दिए ही पास होंगे विद्यार्थी

Wed, 25 Mar 2020 07:32 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के बीच पदुचेरी में इस साल कक्षा एक से लेकर नौवीं तक की परीक्षाएं नहीं होंगी और सभी छात्र-छात्राओं को पास करके अगली कक्षा में प्रमोट कर दिया जाएगा। स्कूल एजुकेशन डायरेक्टोरेट की तरफ से यह आदेश जारी हुआ है। शिक्षा विभाग की तरफ से जारी सर्कुलर में कहा गया है कि कोविड-19 की वजह से देश में जो 21 दिनों का लॉक डाउन हुआ है उसकी वजह से इस साल कक्षा एक से लेकर नौवीं तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं नहीं होंगी और सभी विद्यार्थियों को अलगी कक्षा में प्रोन्नत किया जाएगा।

विज्ञापन

 
कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए लॉक डाउन के बीच संघ शासित राज्य सरकार की तरफ से यह फैसला लिया गया। आपको बता दें कि कोरोना वायरस से बढ़ते प्रकोप को थामने के लिए पूरे देशभर में 21 दिनों यानी की 15 अप्रैल तक के लॉक डाउन की घोषणा हुई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह घोषणा की है।

पदुचेरी के अलावा, गुजरात सरकार पहले से ही इस तरह का निर्णय ले चुकी है। गुजरात में कक्षा एक से लेकर नौवीं तक, और ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। इसी तरह से महाराष्ट्र में भी पहली कक्षा से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें