फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: हिमाचल प्रदेश में 31 मार्च तक सभी शिक्षण संस्थान बंद

Sat, 21 Mar 2020 05:48 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कोरोना वायरस से बचाव के लिए हिमाचल प्रदेश में 31 मार्च तक सभी शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शनिवार को विधानसभा में यह बात कही। बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री ने सदन में कहा कि हिमाचल प्रदेश में 31 मार्च तक सभी सिनेमाघरों और शिक्षण संस्थानों को बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि सभी स्कूलों, आंगनवाड़ियों, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों को 31 मार्च तक बंद रखा गया है। हालांकि परीक्षाएं अपनी तय तारीख के हिसाब से ही कराई जाएंगी।

विज्ञापन

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में अभी कोविड-19 का कोई पुष्ट मामला सामने नहीं आया है। 593 लोगों को निगरानी में रखा गया है। इनमें से 372 लोगों को उनके हालिया यात्रा डायरी के चलते निगरानी में रखा गया है। 

इसे भी पढ़ें- 

विज्ञापन


आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामले बढ़कर 244 हो गए हैं। कई राज्यों में पहले से ही स्कूल और कॉलेजों को बंद करने का आदेश जारी हो चुका है। सीबीएसई ने भी दसवीं और 12वीं की परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। दिल्ली में भी 31 मार्च तक सभी स्कूल और कॉलेजों को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

 

यूजीसी ने भी 31 मार्च तक सभी उच्च शिक्षण संस्थानों को बंद करने का आदेश जारी किया है। पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश और राजस्थान समेत कई राज्यों ने 31 मार्च तक सभी परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है और स्कूलों को बंद कर दिया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें