फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BARC: असिस्टेंट सिक्योरिटी ऑफिसर भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित

Sat, 21 Mar 2020 04:49 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
भारत परमाणु अनुसंधान केंद्र द्वारा BARC सहायक सुरक्षा अधिकारी के पदों पर होने वाली भर्ती परीक्षा के परिणाम घोषित हो गए हैं। उम्मीदवार जो परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे, वे अपना परिणाम BARC की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। परिणामों को दो सूचियों में घोषित किया गया है: स्क्रीन्ड इन और स्क्रीन्ड आउट। परिणाम देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने नाम, आवेदन संख्या और जन्म तिथि की जानकारी होनी चाहिए। जिन उम्मीदवारों की स्क्रीन्ड इन सूची में नाम है, उनका शारीरिक परीक्षण अप्रैल के अंतिम सप्ताह में होगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जनता कर्फ्यू क्या है? 14 घंटों के लिए लोग हो जाएंगे घरों में बंद
विज्ञापन


BARC ने कोरोना वायरस के प्रकोप के कारण सुरक्षा गार्ड के पद के लिए शारीरिक परीक्षण स्थगित कर दिया है। पहले यह परीक्षा 17 मार्च से 18 अप्रैल तक आयोजित की जानी थी। अभी इसके लिए नई तारीखों की पुष्टि नहीं की गई है।
विज्ञापन

BARC ने एक अधिसूचना में कहा कि नई तारीखें जल्द ही जारी की जाएंगी।

ऐसे देखें अपना परिणाम-
चरण -1 सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट पर जाएं। 
चरण - 2 उसके बाद होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें।
चरण - 3 अपनी जरूरी जानकारी दर्ज करें। 
चरण - 4 जैसे ही सबमिट करेंगे आपके सामने परिणाम खुल जाएंगे। अच्छे से अपने परिणामों की जांच करें।
चरण - 5 भविष्य के लिए अपने परिणामों  को डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंटआउट  ले लें। 

ये भी पढ़ें : BEL: स्नातक पा सकते हैं सरकारी नौकरी, आज है आवेदन का आखिरी मौका
 
परिणाम देखने के लिए यहां क्लिक करें।


शिक्षा की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 
सरकारी नौकरियों की अन्य खबरों से अपडेट रहने के लिए यहां क्लिक करें। 

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें