फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AAC CET 2020: लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र एएसी सीईटी 2020 परीक्षा स्थगित

Tue, 21 Apr 2020 03:04 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फाइल फोटो अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लॉकडाउन की वजह से महाराष्ट्र एएसी सीईटी 2020 परीक्षा स्थगित कर दी गई है। यह परीक्षा 10 और 11 मई को होने वाली थी लेकिन अब इसे टाल दिया गया है। इस परीक्षा के आगामी तारीख की घोषणा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। परीक्षा को कोरोना वायरस से बचाव के चलते टाला गया है। एमएएच एएसी सीईटी परीक्षा के स्थगन के संबंध में आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नोटिफिकेश जारी किया गया है।

विज्ञापन


इस नोटिफिकेशन में बताया गया है कि इस परीक्षा के आगामी तारीख की घोषणा सीईटी की आधिकारिक वेबसाइट पर की जाएगी। इस परीक्षा के संबंध में किसी भी नई जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट नियमित तौर पर विजिट करते रहे। गौरतलब है कि इस वक्त कोरोना वायरस से बचाव के लिए देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण चल रहा है जो कि तीन मई तक है।

लॉकडाउन की वजह से कई प्रतियोगी परीक्षाओं को स्थगित किया गया है और कई परीक्षाओं की तारीख आगे बढ़ा दी गई है। जेईई मेन की परीक्षा भी लॉकडाउन की वजह से स्थगित हुई है और संभावना जताई जा रही है कि यह परीक्षा अब जून में होगी। इसी तरह से नेट की परीक्षा के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 16 अप्रैल थी, लेकिन कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगे लॉकडाउन के चलते आवेदन की आखिरी तारीख आगे बढ़ा दी गई है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें