फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से टली दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा मेन की परीक्षा

Fri, 13 Mar 2020 06:12 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली उच्च न्यायालय - फोटो : Google
विज्ञापन

दिल्ली उच्च न्यायालय ने दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा मेन 2019 परीक्षा को टाल दिया है। कोरोना वायरस से एहतियात बरतने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट ने उच्च न्यायिक सेवा मेन परीक्षा को टाला है। आपको बता दें कि कोरोना वायरस को दिल्ली में पहले से ही महामारी घोषित किया जा चुका है और राजधानी के सभी स्कूलों, कॉलेजों और सिनेमाघरों को 31 मार्च तक बंद कर दिया है।

विज्ञापन


उच्च न्यायिक सेवा मेन परीक्षा पहले 14 मार्च और 15 मार्च को होने वाली थी, लेकिन अब इस परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। इस परीक्षा के लिए 6 मार्च को एडमिट कार्ड जारी हो गए थे। इससे पहले दिल्ली हाई कोर्ट हायर जुडिशल सर्विस मेन की लिखित परीक्षा में क्वालिफाई हुए अभ्यर्थियों की लिस्ट जारी कर चुका है।

इसे भी पढ़ें- UGC NET 2020: विशेषज्ञों से जानिए कैसे करनी है हिंदी के लिए तैयारी? कौन-सी किताबें हैं जरूरी
विज्ञापन
विज्ञापन



हालांकि, अभी इस बात की जानकारी नहीं मिली है कि दिल्ली उच्च न्यायिक सेवा मेन 2019 परीक्षा कब होगी। इसके बारे में जानकारी कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर दी जाएगी। फिलहाल दिल्ली उच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी में बताया गया है कि नोवेल कोरोना वायरस (COVID-19) के प्रकोप को रोकने और नियंत्रित करने के लिए यह फैसला लिया गया है।

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें