फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना वायरस: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, आठवीं तक के विद्यार्थी बिना परीक्षा के होंगे पास

Mon, 30 Mar 2020 07:02 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विद्यार्थी - फोटो : Prayagraj
विज्ञापन

कोरोना वायरस की वजह से दिल्ली सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। दिल्ली सरकार ने नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के अगली कक्षा में प्रमोट करने की घोषणा की है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने संयुक्त प्रेस वार्ता में यह घोषणा की है, कि दिल्ली के नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सभी सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही पास किया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि इस वक्त देश में 21 दिन का लॉकडाउन चल रहा है जो कि 14 अप्रैल को खत्म होगा। लॉकडाउन की वजह से स्कूलों की परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी। ऐसे में कई राज्यों ने आठवीं तक के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट करने की घोषणा की थी। अब दिल्ली सरकार ने भी यह घोषणा कर दी है।

इसे भी पढ़ें-
विज्ञापन


मनीष सिसोदिया ने कहा कि उत्तरी-पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा की वजह से आठवीं कक्षा तक की परीक्षाएं आयोजित नहीं की जा सकी थी। इसके बाद कोरोना वायरस की वजह से इन परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया था। ऐसे में अब नर्सरी से लेकर आठवीं तक के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि 12वीं के विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन कक्षा चलाई जाएगी। बता दें कि इससे पहले महाराष्ट्र, गुजरात, मध्यप्रदेश और दूसरे कई राज्यों में नौवीं तक, एवं ग्यारहवीं के विद्यार्थियों को बिना परीक्षा के ही अगली कक्षा में प्रमोट करने की घोषणा हो चुकी है।
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें