यदि गलती हुई है, तो 31 दिसंबर तक स्कूल कर सकते हैं सुधार
हालांकि, यदि परीक्षा फॉर्म भरने के दौरान किसी विषय को गलती से बदल दिया गया है, तो स्कूल स्तर पर इसे सुधारने की अनुमति दी गई है। इसके लिए स्कूलों को 31 दिसंबर, 2024 तक का समय दिया गया है। साथ ही, सुधार के लिए एक निर्धारित शुल्क भी जमा करना होगा।
बोर्ड ने यह भी कहा है कि यदि कोई स्कूल इस नियम का उल्लंघन करता है, तो संबंधित प्रधानाचार्य पर कार्रवाई की जाएगी। पहले 12वीं में विषय बदलने की सुविधा दी जाती थी, लेकिन अब इसे पूरी तरह बंद कर दिया गया है।
यह भी पढ़ें: एमपी बोर्ड 10वीं-12वीं का टाइम टेबल जारी, 27 से हाई स्कूल, 25 फरवरी से शुरू होगी हायर सेकेंडरी की परीक्षा
MP Board 10th 12th Date Sheet 2025: फरवरी से शुरू होंगी बोर्ड परीक्षाएं
मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए परीक्षा कार्यक्रम की घोषणा पहले की कर दी थी। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं-12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी में शुरू होंगी और मार्च में समाप्त होंगी।
- कक्षा 10वीं: परीक्षाएं 27 फरवरी से शुरू होकर 19 मार्च, 2025 तक चलेंगी।
- कक्षा 12वीं: परीक्षाएं 25 फरवरी से शुरू होकर 24 मार्च, 2025 तक आयोजित होंगी।
सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएंगी। इसके साथ ही, हाल ही में कक्षा 5वीं और 8वीं के लिए भी टाइम टेबल जारी किया गया है।
एमपी बोर्ड परीक्षा में पहले और आखिरी दिन का पेपर
कक्षा 10वीं
- पहला पेपर: हिंदी (27 फरवरी, 2025)
- अंतिम पेपर: विज्ञान (19 मार्च, 2025)
कक्षा 12वीं
- पहला पेपर: हिंदी (25 फरवरी, 2025)
- अंतिम पेपर: गणित (24 मार्च, 2025)
छात्र-छात्राओं को परीक्षा के लिए तय समय पर तैयार होने की सलाह दी गई है। परीक्षा नियमों और बोर्ड की नई गाइडलाइंस को ध्यान में रखते हुए छात्रों को अपनी पढ़ाई की योजना बनानी चाहिए।