फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AILET 2025: आईलेट की पहली मेरिट सूची जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड; देखें काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम

Fri, 27 Dec 2024 06:31 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

AILET Merit List 2025: आईलेट काउंसलिंग में पंजीकृत उम्मीदवारों की पहली मेरिट सूची की घोषणा आज कर दी गई है। उम्मीदवार नीचे बताए गए पते पर जाकर मेरिट सूची डाउनलोड कर सकतें है। इसके अलावा, पंजीकृत उम्मीदवार काउंसलिंग शेड्यूल नीचे देख सकते हैं।
 
विज्ञापन
AILET 2025 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

AILET 2025: अखिल भारतीय लॉ प्रवेश परीक्षा की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए पंजीकृत उम्मीदवारों को पहली मेरिट सूची का का बेसब्री से इतंजार है, जोकि अब समाप्त हो चुका है। नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी (NLU) दिल्ली ने आज, 27 दिसंबर को अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों की पहली मेरिट सूची जारी कर दी है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nationallawuniversitydelhi.in. के माध्यम से आईलेट 2025 की पहली मेरिट सूची डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

AILET 2025 Merit List Date and Time: आज शाम 6 बजे जारी होगी आईलेट की पहली मेरिट सूची

शेड्यूल के अनुसार, मेरिट सूची आज शाम 6 बजे वेबसाइट पर अपलोड की गई है। उम्मीदवारों को मेरिट डाउनलोड करने के लिए अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा।

एनएलयू दिल्ली काउंसलिंग के प्रत्येक दौर के लिए मेरिट सूची घोषित करेगा। उम्मीदवारों को मेरिट सूची में उनके रैंक के अनुसार सीटें आवंटित की जाएंगी। मेरिट सूची पीडीएफ प्रारूप में उपलब्ध कराई गई है, जिसमें उन उम्मीदवारों के नाम शामिल होंगे जिन्हें विश्वविद्यालय में अनंतिम सीट आवंटन दिया गया है।

AILET Seat Confirmation Fee: 27 दिसंबर तक करना होगा प्रवेश पुष्टि शुल्क का भुगतान

प्रवेश के लिए अपनी सीट पक्की करने के लिए उम्मीदवारों को 50,0000 रुपये फीस देनी होगी। शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को 27 दिसंबर से 4 जनवरी तक अनंतिम प्रवेश पुष्टि शुल्क का भुगतान करना होगा। परीक्षा 8 दिसंबर को दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित की गई थी।

परिणामों की घोषणा 12 दिसंबर को की गई थी। काउंसलिंग प्रक्रिया 13 दिसंबर को शुरू हुई थी। उम्मीदवारों को काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करने के लिए 22 दिसंबर, सुबह 11 बजे तक का समय दिया गया था। पहली मेरिट सूची आज शाम 6 बजे प्रकाशित की गई है।

AILET Counselling Schedule: आईलेट काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम

जिन भी उम्मीदवारों ने आईलेट परीक्षा उत्तीर्ण की है और काउंसलिंग प्रक्रिया में हिस्सा लिया है, वे यहां काउंसलिंग का पूरा कार्यक्रम देख सकते हैं:
 
घटना तिथि और समय
AILET 2025 परिणाम 12 दिसंबर, 2024
परामर्श शुरू 13 दिसंबर, 2024, शाम 6 बजे
काउंसलिंग पंजीकरण समाप्ति तिथि 22 दिसंबर, 2024, सुबह 11 बजे
चयनित अभ्यर्थियों की पहली मेरिट सूची की घोषणा 27 दिसंबर, 2024, शाम 6 बजे
प्रवेश शुल्क जमा करना (पहली सूची) 27 दिसंबर, 2024 से 4 जनवरी, 2025 तक सुबह 11 बजे तक
दूसरी सूची की घोषणा 10 जनवरी, 2025, शाम 6 बजे
प्रवेश शुल्क जमा करना (दूसरी सूची) 10 जनवरी, 2025 से 15 जनवरी, 2025 तक सुबह 11 बजे तक
तीसरी सूची की घोषणा 23 जनवरी, 2025, शाम 6 बजे
प्रवेश शुल्क जमा करना (तीसरी सूची) 23 जनवरी, 2025 से 28 जनवरी, 2025 तक सुबह 11 बजे तक
चौथी सूची की घोषणा 16 मई, 2025, शाम 6 बजे
प्रवेश शुल्क जमा करना (चौथी सूची) 16 मई, 2025 से 20 मई, 2025 तक सुबह 11 बजे तक
विज्ञापन

NLU Delhi Hostel: छात्रावास सुविधा 

एनएलयू दिल्ली के आधिकारिक नोटिस के अनुसार, रेजीडेंस हॉल में सीमित कमरों के कारण, विश्वविद्यालय सभी नए प्रवेशित बीए एलएलबी (ऑनर्स) छात्रों को छात्रावास की सुविधा प्रदान करने में सक्षम नहीं होगा। छात्रावास का आवंटन एनएलयू दिल्ली से हवाई दूरी और विश्वविद्यालय की आरक्षण नीति के आधार पर किया जाएगा, जिसमें प्रवेश परीक्षा रैंक या योग्यता परीक्षा के अंकों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

किसी भी कोर्स में प्रवेश के लिए छात्रावास की सुविधा की गारंटी नहीं है। विश्वविद्यालय 10 जून, 2025 तक छात्रावास आवंटन कार्यक्रम की घोषणा करेगा, और छात्रावास शुल्क का भुगतान केवल आवंटन के बाद ही किया जाना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें