फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COMEDK UGET 2023: तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट हुआ जारी, ऐसे कर सकते हैं डाउनलोड

Sat, 26 Aug 2023 06:01 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

COMEDK UGET 2023: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक ने आज इंजीनियरिंग के लिए अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट की काउंसलिंग के तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है।
 
विज्ञापन
JMI entrance result 2023 - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

COMEDK UGET Seat Allotment Result 2023: कंसोर्टियम ऑफ मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेज ऑफ कर्नाटक (COMEDK) ने आज, 26 अगस्त को इंजीनियरिंग के लिए अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (COMEDK UGET 2023) के तीसरे राउंड का आवंटन परिणाम घोषित कर दिया है। तीसरे राउंड की काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट -  comedk.org पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन

30 अगस्त तक जमा करें फीस

जिन उम्मीदवारों को COMEDK UGET काउंसलिंग के तीसरे राउंड के तहत सीट आवंटित की गई है, उन्हें आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी और 30 अगस्त तक संबंधित शुल्क का भुगतान करना होगा। प्राधिकरण ने COMEDK UGET 2023 राउंड 3 आवंटन परिणाम के बाद इंजीनियरिंग के लिए रिक्त सीटों की सूची भी प्रकाशित की है।

31 अगस्त तक करना होगा कॉलेज में रिपोर्ट

प्राधिकरण के अनुसार, उम्मीदवारों को अपना प्रवेश सुरक्षित करने के लिए 31 अगस्त, 2023 तक आवंटित कॉलेजों और संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। छात्रों को वेबसाइट से COMEDK का अपना सीट आवंटन पत्र भी डाउनलोड करना होगा। प्राधिकरण ने COMEDK UGET 2023 राउंड 3 आवंटन परिणाम के बाद इंजीनियरिंग के लिए रिक्त सीटों की सूची भी प्रकाशित की है।

विज्ञापन

ऐसे चेक करें सीट अलॉटमेंट रिजल्ट

  • COMEDK की आधिकारिक वेबसाइट - Comedk.org पर जाएं।
  • यहां पर 'इंजीनियरिंग लॉगिन' लिंक के माध्यम से लॉगिन करें।
  • अब अपना एप्लिकेशन नंबर, पासवर्ड और कैप्चा कोड डालें।
  • अब COMEDK सीट आवंटन पत्र को चेक करें।
  • भुगतान और अन्य विकल्पों तक पहुंचने के लिए उसी लॉगिन लिंक का इस्तेमाल करें।
  • आवंटन आदेश डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें