30 अगस्त तक जमा करें फीस
जिन उम्मीदवारों को COMEDK UGET काउंसलिंग के तीसरे राउंड के तहत सीट आवंटित की गई है, उन्हें आवंटित सीट स्वीकार करनी होगी और 30 अगस्त तक संबंधित शुल्क का भुगतान करना होगा। प्राधिकरण ने COMEDK UGET 2023 राउंड 3 आवंटन परिणाम के बाद इंजीनियरिंग के लिए रिक्त सीटों की सूची भी प्रकाशित की है।
31 अगस्त तक करना होगा कॉलेज में रिपोर्ट
प्राधिकरण के अनुसार, उम्मीदवारों को अपना प्रवेश सुरक्षित करने के लिए 31 अगस्त, 2023 तक आवंटित कॉलेजों और संस्थानों में रिपोर्ट करना होगा। छात्रों को वेबसाइट से COMEDK का अपना सीट आवंटन पत्र भी डाउनलोड करना होगा। प्राधिकरण ने COMEDK UGET 2023 राउंड 3 आवंटन परिणाम के बाद इंजीनियरिंग के लिए रिक्त सीटों की सूची भी प्रकाशित की है।