फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

COMEDK UGET 2021: कॉमडेक ने स्नातक प्रवेश परीक्षा की राउंड 2 फेज 1 की आवंटित सीटों की सूची जारी की, यहां देखें डिटेल्स

Sun, 12 Dec 2021 07:30 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

कर्नाटक मेडिकल, इंजीनियरिंग व डेंटल कॉलेज संघ (कॉमडेक) में राउंड 2 फेज 1 इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों की सीटों का आवंटन जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन
COMEDK UGET 2021 Counselling - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कंसोर्टियम ऑफ कर्नाटक मेडिकल इंजीनियरिंग एंड डेंटल कॉलेज (COMEDK) ने स्नातक प्रवेश परीक्षा राउंड 2 फेज 1 की सीटों का आवंटन जारी कर दिया है। अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट (UGET) राज्य स्तर की प्रवेश परीक्षा है। इस परीक्षा के तहत कॉमडेक में इंजीनियरिंग व आर्किटेक्चर की सीटों के आवंटन को आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाकर चेक कर सकते हैं। उम्मीदवार दूसरे दौर के चरण 1 सीट आवंटन के लिए 13 दिसंबर (शाम 5 बजे) तक शुल्क का भुगतान कर सकते हैं।

विज्ञापन

कॉमडेक राउंड 2 फेज 1 इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों की सीटों के आवंटन हैदराबाद - कर्नाटक/ तुलू/ तेलुगू क्षेत्र की सीटों के लिए फैसला लेने और राशि का भुगतान करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2021 को शाम 5 बजे कर्नाटक मेडिकल इंजीनियरिंग व डेंटल कॉलेज संघ (सीओएमईडीके) की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

इन उम्मीदवारों को मिलेगी राउंड 2 में तरजीह

कॉमडेक द्वारा सूचना दी गई है कि जिन उम्मीदवारों ने कॉमडेक 2021 की काउंसलिंग के दूसरे फेज के पहले राउंड में सीटों के आवंटन को स्वीकार व अपग्रेड नहीं किया है या उन्हें कोई सीट आवंटित नहीं हुई है, वे दूसरे राउंड में उपस्थित होने के लिए योग्य हैं।

विज्ञापन

वहीं, जिन उम्मीदवारों को राउंड 1 में सीट आवंटित की गई है और उन्होंने सीटों के लिए दिए गए विकल्पों में से उन्हें स्वीकार व अपग्रेड या अस्वीकार एवं अपग्रेड का चयन किया है, या इन विकल्पों को चुनते हुए राउंड 1 काउंसलिंग में हिस्सा लिया है और बावजूद इसके उन्हें राउंड 1 में कोई सीट आवंटित नहीं हुई है। ऐसे उम्मीदवार भी दूसरे चरण के दूसरे दौर की आवंटित सीटों की सूची जारी होने के बाद काउंसलिंग में हिस्सा ले सकते हैं।

विज्ञापन

COMEDK UGET 2021 सीट अलॉटमेंट को कैसे करें चेक?

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट comedk.org पर जाएं।

होम पेज पर, दिखाई देने वाले 'परामर्श विवरण' लिंक पर क्लिक करें।

इसके बाद एक नया पेज खुलेगा।

इंजीनियरिंग और आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों के लिए नामित सीट आवंटन लिंक पर क्लिक करें।

COMEDK UGET सीट आवंटन सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी।

सीट आवंटन पत्र की जांच करें और उसे डाउनलोड कर लें।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें