कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों (COMEDK) के कंसोर्टियम ने अंडर ग्रेजुएट एंट्रेंस टेस्ट 2020 (UGET - 2020) के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ये एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी किए गए हैं। जिन उम्मीदवारों ने COMEDK UGET 2020 परीक्षा के लिए पंजीकरण किया है, वे अपना एडमिट कार्ड comedk.org पर ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
बता दें कि इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों के लिए यूजीईटी 2020 बुधवार 19 अगस्त, 2020 को दो शिफ्टों में आयोजित किया जाएगा। पहली पाली सुबह 09.00 बजे से दोपहर 12.00 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 02.30 बजे से शाम 05.30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
मुख्य जानकारी-
- बता दें कि परीक्षा केंद्रों में सोशल डिस्टेंसिंग नियमों का पालन करते हुए परीक्षा कराई जाएगी।
- इसके लिए 50 प्रतिशत केंद्रों की क्षमता का उपयोग किया जाएगा।
- हम इस परीक्षा का आयोजित कराने के लिए 282 शहरों में 418 केंद्रों पर काम कर रहे हैं।
- परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी।
- पहली पाली सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक होगी।
- इस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी हो गए हैं।
- बता दें कि इससे पहले COMED-K 2020 परीक्षा 10 मई को आयोजित की जानी थी, लेकिन इसे स्थगित कर दिया गया था।
बता दें कि कर्नाटक के मेडिकल, इंजीनियरिंग और डेंटल कॉलेजों (COMDEK) ने COMEDK UGET परीक्षा तिथियों को जुलाई में फिर से स्थगित कर दिया था। बता दें कि इससे पहले परीक्षा 1 अगस्त, 2020 को आयोजित की जानी दी। यह निर्णय कोरोनोवायरस महामारी को देखते हुए लिया गया था।