फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ICMAI ने CMA परीक्षा को किया स्थगित, जानें नी तिथियों की जानकारी

Fri, 01 May 2020 02:51 PM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
icmai exam - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (ICMAI) ने सर्टिफाइड मैनेजमेंट अकाउंटिंग (CMA) जून परीक्षाओं को टाल दिया है। परीक्षा पहले 11 से 18 जून तक आयोजित की जानी थी, लेकिन अब नई तिथियों की जानकारी 20 जुलाई, 2020 से शुरू होगी। संशोधित विवरण में अनुसूची जल्द ही अधिसूचित की जाएगी।

विज्ञापन

 
"इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया ने नोवेल कोरोनावायरस ( COVID-19 ) के चलते देश में लॉकडाउन की स्थिति के फैलने के कारण जून, 2020 की परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला किया है।" इसके लिए अधिकारी ने कहा है कि अंतिम परीक्षाएं 11 से 18 जून, 2020 से निर्धारित थीं, अब 20 जुलाई, 2020 से शुरू होंगी।

बता दें कि इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया, जिसे पहले इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट एंड मैनेजमेंट अकाउंट प्रोफेशनल्स ऑफ इंडिया (ICMAI) के रूप में जाना जाता था, देश में कॉस्ट अकाउंटेंट और चार्टर्ड अकाउंटेंट के रूप में कार्य करने के लिए योग्य उम्मीदवारों को योग्य बनाने के लिए हर साल परीक्षा आयोजित करता है।
विज्ञापन


बता दें कि आईसीएमएआई के फैसले के आधार पर सीएमए फाउंडेशन या इंटरमीडिएट कोर्स में प्रवेश लेने वाले पहले 200 कश्मीरी छात्रों की कोर्स फीस 100 फीसदी और बाकी बचे कश्मीर के छात्रों की कोर्स फीस 50 फीसदी माफ की जाएगी।
विज्ञापन


यदि उम्मीदवार पूरा नोटिस पढ़ना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें