फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal: सीएम सुक्खू ने किया धर्मशाला के एक स्कूल का दौरा, बच्चों से ली उनकी रुचियों और शौक की जानकारी

Fri, 05 Dec 2025 08:40 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को धर्मशाला के एक स्कूल का दौरा किया। यह स्कूल झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले समुदायों के उत्थान पर काम करता है। सीएम ने यहां बच्चों से बात की और सरकार की योजनाओं की जानकारी दी।
 
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को धर्मशाला के साराह स्थित टोंग-लेन स्कूल का दौरा किया, जहां उन्होंने छात्रों से बातचीत की। एक आधिकारिक बयान में बताया गया है कि इस दौरान मुख्यमंत्री ने छात्रों की रुचियों और शौक के बारे में भी जानकारी ली और उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनने और समाज व राष्ट्र के विकास में सार्थक योगदान देने के लिए प्रेरित किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार लोगों के अधिकारों की रक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध: सुक्खू

बयान में आगे कहा गया है कि स्कूल ने अपनी स्थापना के बाद से ही युवा पीढ़ी को शिक्षित करके झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले समुदायों के उत्थान पर ध्यान केंद्रित किया है। सुखू ने कहा, "वर्तमान सरकार लोगों के अधिकारों की रक्षा और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।"

उन्होंने बताया कि अनाथ बच्चों को उच्च और व्यावसायिक शिक्षा के अवसर सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री सुख आश्रय सहायता कोष शुरू किया गया है, जिसका पूरा खर्च सरकार वहन करती है। उन्होंने बताया कि यह योजना उच्च शिक्षा, आवास के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करती है और अनाथ, बेसहारा बच्चों और 27 वर्ष की आयु तक एकल महिलाओं की शिक्षा का खर्च वहन करती है।

बयान में कहा गया है कि टोंग-लेन चैरिटेबल ट्रस्ट का ध्यान वंचित बच्चों और हाशिए पर रहने वाले समुदायों को शिक्षा प्राप्त करने और इस स्कूल में बेहतर भविष्य बनाने का अवसर प्रदान करने पर केंद्रित है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें