च्वाइस फिलिंग कब से होगी?
जारी आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, सीट आवंटन के लिए च्वाइस फिलिंग की सुविधा 6 दिसंबर 2025 से उपलब्ध होगी। उम्मीदवार अपनी पसंद के मेडिकल कॉलेज और कोर्स के विकल्प चुनकर उन्हें लॉक कर सकेंगे। यह प्रक्रिया 9 दिसंबर 2025 की अंतिम तिथि तक जारी रहेगी। उम्मीदवार सलाह अनुसार विकल्प ध्यानपूर्वक भरें क्योंकि इन्हीं के आधार पर सीट अलॉटमेंट किया जाएगा।
सीट अलॉटमेंट परिणाम की तारीख
विकल्प भरने की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद सीट आवंटन 10 और 11 दिसंबर 2025 को पूरा किया जाएगा। दूसरे राउंड का परिणाम एमसीसी द्वारा 12 दिसंबर 2025 को घोषित किया जाएगा। ऐसे उम्मीदवार जो पहले राउंड में सीट प्राप्त नहीं कर पाए या अपनी सीट अपग्रेड करना चाहते हैं, वे इस राउंड में भाग ले सकते हैं। इस चरण में नए रजिस्ट्रेशन, च्वाइस फिलिंग, विकल्प लॉक करने के साथ-साथ आवंटित कॉलेज में डॉक्यूमेंट्स की जांच शामिल है।
सीट मिलने पर क्या करना होगा?
जिन उम्मीदवारों को इस चरण में सीट अलॉट होगी, उन्हें 13 से 21 दिसंबर 2025 के बीच अपने आवंटित मेडिकल कॉलेज में रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा। रिपोर्टिंग के दौरान उम्मीदवारों को अलॉटमेंट लैटर, पहचान प्रमाण पत्र (ID), फीस जमा किए जाने का प्रमाण और कैटेगरी सर्टिफिकेट (यदि लागू हो) साथ लेकर जाना चाहिए। कॉलेज इन दस्तावेज़ों की जांच कर एडमिशन की पुष्टि करेगा।