फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DoE: सीएम श्री प्रवेश परीक्षा 11वीं का रिजल्ट 31 मई तक, ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे परिणाम; निदेशालय ने दी जानकारी

Tue, 26 May 2026 03:05 PM IST
Shahin Praveen जिले सिंह लाकड़ा, कॅरिअर एक्सपर्ट

सार

CM Shri Admission Test 2026: दिल्ली शिक्षा निदेशालय की और से आयोजित सीएम श्री प्रवेश परीक्षा 2026 कक्षा 11वीं का परिणाम 31 मई तक जारी किया जाएगा। छात्र अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन आईडी और रोल नंबर के माध्यम से देख सकेंगे।
विज्ञापन
edudel.nic.in - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CM Shri Admission: दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (Directorate of Education Delhi) के शिक्षा निदेशालय द्वारा कक्षा 11वीं के लिए आयोजित सीएम श्री प्रवेश परीक्षा 2026 का परिणाम जून में जारी किया जाएगा। आधिकारिक जानकारी के अनुसार, यह परिणाम 31 मई 2026 तक घोषित किए जाने की संभावना है।

विज्ञापन




परीक्षा में शामिल हुए छात्र अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in पर देख सकेंगे। परिणाम देखने के लिए छात्रों को अपना रजिस्ट्रेशन आईडी और रोल नंबर दर्ज करना होगा। रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड को डाउनलोड और प्रिंट भी कर सकते हैं।

विज्ञापन

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

छात्रों को स्कूल में सभी जरूरी दस्तावेज साथ ले जाने होंगे, जिनमें जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र और परीक्षा परिणाम शामिल हैं। स्कूल प्रशासन इन दस्तावेजों का सत्यापन करेगा और जरूरत पड़ने पर अन्य दस्तावेज भी मांगे जा सकते हैं। सत्यापन पूरा होने के बाद ही प्रवेश प्रक्रिया आगे बढ़ेगी और फीस जमा करके एडमिशन सुनिश्चित किया जाएगा

परिणाम घोषित होने के बाद जिन छात्रों का चयन होगा, उन्हें अपने आवंटित (allotted) सीएम श्री स्कूल में निर्धारित समय के भीतर उपस्थित होना होगा। स्कूल में जाकर छात्रों को अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी और आगे की प्रवेश प्रक्रिया शुरू करनी होगी।
विज्ञापन

ऐसे देखें रिजल्ट

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट edudel.nic.in खोलें।
  • होमपेज पर दिए गए "CM SHRI Admission Result 2026-27" टैब पर क्लिक करें।
  • अब लॉगिन विंडो खुलेगी, जिसमें अपनी Registration ID और Roll Number भरें।
  • जानकारी भरने के बाद Submit बटन पर क्लिक करें।
  • आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा, जिसमें अंक और आवंटित स्कूल की जानकारी होगी।
  • अब रिजल्ट का PDF डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें