इंट्रोडक्शन टू लार्ज लैंग्वेज मॉडल
प्रारंभिक स्तर का यह माइक्रो-लर्निंग कोर्स आपको लार्ज लैंग्वेज मॉडल (LLM) की बारीकियों से परिचित कराएगा। कोर्स के अंतर्गत एलएलएम के उपयोग और इसके प्रदर्शन को अच्छा बनाने के लिए प्रॉम्प्ट ट्यूनिंग का उपयोग करना सिखाया जाएगा। इसके सिलेबस में ऐसे गूगल टूल्स भी शामिल किए गए हैं, जिनकी सहायता से आप खुद का जेनरेटिव एप बना सकते हैंैं। आप लिंक tinyurl.com/mr224kny के जरिये कोर्स से जुड़ सकते हैं।
प्रॉम्प्ट डिजाइन इन वर्टेक्स एआई
शुरुआती स्तर के इस कोर्स में प्रॉम्प्ट तैयार करने, जेनरेटिव एआई आउटपुट को नियंत्रित करने और वास्तविक दुनिया के मार्केटिंग परिदृश्यों में जेमिनी मॉडल को लागू करने के विभिन्न तरीकों के बारे में बताया जाएगा। इस कोर्स में शामिल होने का लिंक tinyurl.com/3arsmcz2 है।
जेन एआई एप विथ जेमिनी और स्ट्रीमलिट
यह कोर्स आपको टेक्स्ट जेनरेशन, पायथन एसडीके और जेमिनी एपीआई के साथ कार्यात्मक निर्णय लेने और क्लाउड रन के साथ स्ट्रीमलिट एप्लिकेशन को बनाने के तरीके सिखाएगा। आप tinyurl.com/ye2ywaj8 लिंक के माध्यम से इस कोर्स में शामिल हो सकते हैं।
इमेज जेनरेशन
पिछले कुछ वर्षों में डिफ्यूजन मॉडल, अनुसंधान और उद्योग, दोनों ही क्षेत्रों में लोकप्रिय हो रहा है। ऐसे में इस कोर्स के माध्यम से डिफ्यूजन मॉडल के सिद्धांतों को वर्टेक्स एआई के साथ जोड़कर सीखने से कौशल निखरेंगे। आप लिंक tinyurl.com/38y6ubea के जरिये इस कोर्स में शामिल हो सकते हैं।
मशीन लर्निंग सॉल्यूशंस ऑन वर्टेक्स
आठ घंटे के इस कोर्स में आप मशीन लर्निंग के लिए समाधान बनाने के बारे में सीखेंगे। साथ ही, मशीन लर्निंग मॉडल और ट्यून के साथ गूगल क्लाउड के वर्टेक्स एआई प्लेटफॉर्म और विविध प्रशिक्षण सेवाओं के उपयोग के बारे में सीखने का अवसर मिलेगा। कोर्स में शामिल होने की लिंक tinyurl.com/39f5pucu है। ये सभी कोर्स आपके पेशेवर कौशल को निखारने का काम करेंगे।