फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT UG-PG Admit Card 2026: क्लैट यूजी और पीजी परीक्षा के लिए जारी हुआ प्रवेश पत्र, सात दिसंबर को होगा एग्जाम

Sat, 22 Nov 2025 04:39 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CLAT UG Admit Card 2026: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने क्लैट यूजी और पीजी परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।
विज्ञापन
Admit Card (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स (Adobe Stock)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CLAT UG Admit Card 2026: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने क्लैट यूजी और पीजी परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। जिन उम्मीदवारों ने इसके लिए आवेदन किया था, वे अब कंसोर्टियम ऑफ एनएलयू की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन

 

क्लैट परीक्षा देशभर के राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों (NLUs) में BA LL.B (अंडरग्रेजुएट) और LL.M (पोस्टग्रेजुएट) कार्यक्रमों में प्रवेश हेतु आयोजित की जाती है। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों के पास वैध एडमिट कार्ड होना अनिवार्य है, क्योंकि बिना एडमिट कार्ड के परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

पासवर्ड भूल जाने पर क्या करें?

यदि कोई अभ्यर्थी अपना पासवर्ड भूल जाता है, तो वह CLAT की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध लॉगिन विंडो में दिए गए विकल्प के माध्यम से अपना पासवर्ड पुनः प्राप्त या रीसेट कर सकता है।

कभी-कभी ऐसा भी हो सकता है कि CLAT एडमिट कार्ड में दी गई जानकारी, उम्मीदवार द्वारा आवेदन पत्र में भरी गई जानकारी से मेल न खाए। ऐसी स्थिति में उम्मीदवार तुरंत CLAT परीक्षा हेल्पडेस्क से संपर्क करके इस त्रुटि के सुधार के लिए अनुरोध करें।

समस्या आने पर क्या करें?

किसी भी सहायता या समस्या के समाधान के लिए उम्मीदवार CLAT हेल्पडेस्क से संपर्क कर सकते हैं। इसके लिए वे ईमेल clat@consortiumofnlus.ac.in पर मेल कर सकते हैं या हेल्पलाइन नंबर 080-47162020 पर कॉल कर सकते हैं। यह हेल्पलाइन सोमवार से शनिवार, सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक उपलब्ध रहती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड?

CLAT परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाएं।
  • लॉगिन पेज पर अपना पंजीकृत मोबाइल नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
  • अब Login बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे विकल्प में से Download Admit Card पर क्लिक करें।
  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और भविष्य में उपयोग के लिए उसका एक प्रिंटआउट ले लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें