फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2020: परीक्षा हुई स्थगित, जानें नई तिथियों की जानकारी

Thu, 06 Aug 2020 09:26 AM IST
Garima Garg एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
क्लैट 2020 - फोटो : self
विज्ञापन

राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालयों, बेंगलुरु के संघ ने CLAT 2020 परीक्षा को स्थगित कर दिया है। बता दें कि परीक्षा 22 अगस्त, 2020 को आयोजित होने वाली थी, जिसे अब स्थगित कर दिया गया है। 1 सितंबर, 2020 तक कंसोर्टियम द्वारा आधिकारिक साइट पर नई तारीखों की घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन


दोपहर में हुई बैठक में कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज द्वारा निर्णय लिया गया। जबलपुर के धर्मशास्त्र राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (DNLU) के कुलपति और इस वर्ष की परीक्षा के संयोजक प्रो बलराज चौहान ने भी खबर की पुष्टि की है। CLAT परीक्षा देश भर के 203 स्थानों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए आने वाले छात्र कोरोना संकट के दौरान यात्रा न करने के लिए पास के केंद्र का चयन कर सकते हैं।

मुख्य जानकारी-

  • क्लैट (CLAT 2020) परीक्षा ऑब्जेक्टिव होती है। यह परीक्षा 150 नंबर की होती है और इसके लिए अभ्यर्थियों को दो घंटे का वक्त दिया जाता है।
  • इस परीक्षा में दसवीं और बारहवीं कक्षा के सिलेबस से सवाल पूछे जाते हैं। क्लैट के जरिए अभ्यर्थी एलएलबी और एलएलएम कोर्स में दाखिला पाते हैं। 
  • यूजी कोर्स के लिए क्लैट परीक्षा में कुल 150 प्रश्न आते हैं जो कि एक नंबर के होते हैं।
  • इस परीक्षा में भी नगेटिव मार्किंग होती है। गलत जवाब देने पर उनके 0.25 अंक कटते हैं।
  • स्नातकोत्तर (यूजी) कोर्स के पेपर में 100 सवाल एक नंबर के लिए पूछे जाते हैं।
  • जबकि दो सवाल पच्चीस मार्क्स के लिए पूछे जाएंगे।
  • पीजी प्रोग्राम्स के पेपर में हर गलत जवाब के लिए नेगेटिव मार्किंग होती है। एक गलत जवाब देने पर अभ्यर्थी के 0.25 नंबर कटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें