फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2020: सिर्फ मेडिकल या इंजीनियरिंग ही नहीं इस कोर्स में भी बना सकते हैं अच्छा करियर

Fri, 22 May 2020 08:54 PM IST
ललित फुलारा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
छात्रों की तैयारी को ध्यान में रखते हुए Safalta.com लेकर आया है क्लैट क्रैश कोर्स। - फोटो : pixabay
विज्ञापन

वर्तमान समय में रोजगारपरक शिक्षा की मांग बढ़ती जा रही है। 12वीं के बाद हर छात्र ऐसे कोर्स में दाखिला लेना चाहता है जिससे पढ़ाई खत्म होते ही उसे अच्छा रोजगार प्राप्त हो व जिसमें समय के साथ तरक्की भी खूब होती रहे। इसीलिए अक्सर छात्र मेडिकल अथवा इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाते हैं। लेकिन वर्तमान समय में ढेरों ऐसे कोर्स हैं जिनके बाद न सिर्फ अच्छा रोजगार मिलता है बल्कि उसके अलावा करियर में स्थिरता, समाज में रुतबा व अन्य लाभ भी प्राप्त होते हैं। इन्हीं में से एक है वकालत अथवा लॉ की पढ़ाई।

देश में कई प्रतिष्ठित वकील हैं जिन्होने इस पेशे से जुड़ कर अच्छा नाम कमाया है। राम जेठमलानी, कपिल सिब्बल, हरीश साल्वे आदि जैसे नामों को कौन नहीं जानता। एक बेहतर लॉ कॉलेज से पढ़ाई कर के आप भी एक स्वर्णिम भविष्य बना सकते हैं। अच्छे संस्थान से लॉ की पढ़ाई करने के लिए आपको कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) की परीक्षा पास करनी होती है। जिसके बाद आप देश के प्रतिष्ठित लॉ इंस्टीट्यूट में एडमिशन प्राप्त कर सकते हैं। जहां से आप एलएलबी की डिग्री ले सकते हैं। इसके अलावा कई सारे संस्थान पंचवर्षीय बीएएलएलबी की इंटीग्रेटेड डिग्री भी देते हैं। 

लॉ की डिग्री लेने के बाद आप इससे जुड़े विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर सकते हैं। पढ़ाई पूरी करने के बाद आप किसी कॉर्पोरेट फर्म के लिए कानूनी सलाहकार के तौर पर काम कर सकते हैं। साथ ही आप लॉ फर्म से जुड़कर भी कार्य कर सकते हैं। इसके अलावा जज, सॉलिसिटर जनरल, पब्लिक प्रॉसिक्यूटर व अन्य प्रभुत्वसंपन्न पदों पर कार्य कर सकते हैं। 

लॉ की पढ़ाई के लिए अनिवार्य क्लैट की परीक्षा की घोषणा की जा चुकी है लेकिन देश में तालाबंदी के कारण सारे शैक्षणिक संस्थान जून तक बंद हैं। जिससे छात्रों की तैयारी काफी प्रभावित होती है। छात्रों की तैयारी को ध्यान में रखते हुए Safalta.com लेकर आया है क्लैट क्रैश कोर्स। जिसमें आप मात्र 60 दिनों में घर पर सुरक्षित रहते हुए क्लैट की तैयारी कर सकते हैं। इस कोर्स के बारे में अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें।

विज्ञापन


इस नए कोर्स में फौरन एडमिशन के लिए विजिट करें- https://bit.ly/2WKW22S

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें