फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CLAT 2027: छह दिसंबर को होगी क्लैट परीक्षा, अगस्त में शुरू होंगे पंजीकरण, जानें सिलेबस में बदलाव हुआ या नहीं

Wed, 22 Jul 2026 08:50 PM IST
Akash Kumar एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला

सार

CLAT 2027 Notification: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज (NLUs) ने क्लैट परीक्षा का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को होगी। आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त से 31 अक्तूबर तक चलेगी। सिलेबस और परीक्षा पैटर्न में बदलाव को लेकर भी महत्वपूर्ण अपडेट साझा किया गया है।
 
विज्ञापन
CLAT 2027 - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

CLAT 2027 Notification: कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज ने क्लैट 2027 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इसके साथ ही परीक्षा की तारीख, आवेदन कार्यक्रम और परीक्षा से जुड़ी अहम जानकारी साझा की गई है। नोटिफिकेशन के मुताबिक इस वर्ष क्लैट के सिलेबस और परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

विज्ञापन

कब होगी CLAT 2027 परीक्षा?

  • आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार परीक्षा 6 दिसंबर 2026 को दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक आयोजित की जाएगी।
  • ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अगस्त 2026 से शुरू होगी और उम्मीदवार 31 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे।

महत्वपूर्ण तारीखें

इवेंट तारीख
ऑनलाइन आवेदन कब शुरू होंगे? 3 अगस्त 2026
आवेदन की अंतिम तिथि क्या है? 31 अक्तूबर 2026
 परीक्षा कब होगी? 6 दिसंबर 2026 (दोपहर 2 बजे से 4 बजे तक)
एक्सपर्ट रिपोर्ट पर सुझाव भेजने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026

क्या CLAT 2027 के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न में बदलाव होगा?

कंसोर्टियम की गवर्निंग बॉडी ने साफ किया है कि क्लैट 2027 के यूजी और पीजी दोनों प्रश्नपत्रों के सिलेबस, सेक्शन और परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा।

हालांकि, क्लैट 2027 के कन्वीनर और प्रश्नपत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञों को क्लैट एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट में दिए गए सुझावों को, जहां संभव हो, प्रश्नों की गुणवत्ता और प्रारूप में लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।

एक्सपर्ट कमेटी रिपोर्ट पर मांगे जाएंगे सुझाव

कंसोर्टियम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर क्लैट एक्सपर्ट कमेटी रिपोर्ट 2026 सार्वजनिक की है। इस पर छात्र, विशेषज्ञ और आम लोग ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से अपनी राय और सुझाव भेज सकते हैं। फीडबैक भेजने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तय की गई है।
 
विज्ञापन

CLAT 2028 के लिए सिफारिशों पर होगा विचार

नोटिफिकेशन के अनुसार, 17 मई 2026 को भोपाल स्थित नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में कंसोर्टियम के अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया था कि भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) का कार्यालय एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों की आगे समीक्षा के लिए एक समिति गठित करेगा।

कंसोर्टियम ने कहा है कि वह प्रस्तावित समिति के साथ समन्वय करेगा और एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों के साथ-साथ आम लोगों से मिले सुझावों पर विचार करते हुए क्लैट 2028 की परीक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें