क्या CLAT 2027 के सिलेबस और एग्जाम पैटर्न में बदलाव होगा?
कंसोर्टियम की गवर्निंग बॉडी ने साफ किया है कि क्लैट 2027 के यूजी और पीजी दोनों प्रश्नपत्रों के सिलेबस, सेक्शन और परीक्षा पैटर्न में कोई बदलाव नहीं होगा।
हालांकि, क्लैट 2027 के कन्वीनर और प्रश्नपत्र तैयार करने वाले विशेषज्ञों को क्लैट एक्सपर्ट कमेटी की रिपोर्ट में दिए गए सुझावों को, जहां संभव हो, प्रश्नों की गुणवत्ता और प्रारूप में लागू करने के निर्देश दिए गए हैं।
एक्सपर्ट कमेटी रिपोर्ट पर मांगे जाएंगे सुझाव
कंसोर्टियम अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर
क्लैट एक्सपर्ट कमेटी रिपोर्ट 2026 सार्वजनिक की है। इस पर छात्र, विशेषज्ञ और आम लोग ऑनलाइन फॉर्म के माध्यम से अपनी राय और सुझाव भेज सकते हैं। फीडबैक भेजने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 तय की गई है।
CLAT 2028 के लिए सिफारिशों पर होगा विचार
नोटिफिकेशन के अनुसार, 17 मई 2026 को भोपाल स्थित नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में कंसोर्टियम के अध्यक्ष की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह तय किया गया था कि भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) का कार्यालय एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों की आगे समीक्षा के लिए एक समिति गठित करेगा।
कंसोर्टियम ने कहा है कि वह प्रस्तावित समिति के साथ समन्वय करेगा और एक्सपर्ट कमेटी की सिफारिशों के साथ-साथ आम लोगों से मिले सुझावों पर विचार करते हुए क्लैट 2028 की परीक्षा व्यवस्था को अंतिम रूप देगा।