प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए वेबसाइट
उम्मीदवारों के पास एडमिट कार्ड (हार्ड कॉपी) और वैध पहचान पत्र होना अनिवार्य है। इन्हीं दस्तावेजों के आधार पर परीक्षा हॉल में प्रवेश दिया जाएगा। जिन्होंने अब तक एडमिट कार्ड डाउनलोड नहीं किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट consortiumofnlus.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। सत्यापन के लिए निम्न में से कोई भी आईडी साथ रखना अनिवार्य है-
- आधार कार्ड
- पासपोर्ट
- पैन कार्ड
- वोटर ID
- ड्राइविंग लाइसेंस
- मान्यता प्राप्त शैक्षणिक संस्थान द्वारा जारी फोटो ID
- डाक विभाग द्वारा जारी नाम व फोटो वाला एड्रेस कार्ड
CLAT 2026: बॉल प्वॉइंट पेन का करें इस्तेमाल
परिक्षार्थियों को प्रश्नों के सही विकल्प ओएमआर शीट पर बॉल प्वॉइंट पेन से भरने होंगे। निर्धारित समय के बाद किसी भी सूरत में लेट एंट्री की अनुमति नहीं दी जाएगी।
परीक्षा हॉल में प्रतिबंधित सामान
निम्न चीजें परीक्षा केंद्र के अंदर बिल्कुल अनुमति नहीं -
- मोबाइल फोन
- कैलकुलेटर
- स्मार्ट वॉच
- इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स
- ब्लूटूथ/हेडफोन
- डिजिटल वॉच
- अध्ययन सामग्री
इन सामानों को साथ ले जाने की अनुमति
परीक्षा के दौरान केवल ये चीजें ले जा सकते हैं -
- एडमिट कार्ड
- वैध पहचान पत्र
- ब्लू/ब्लैक बॉल प्वॉइंट पेन
- पारदर्शी पानी की बोतल
- साधारण एनालॉग वॉच